फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government policies are for the entire society, not for any particular class

Bilaspur News: विशेष वर्ग नहीं, पूरे समाज के लिए हैं सरकार की नीतियां

Tue, 17 Jun 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Government policies are for the entire society, not for any particular class
भारतीय जनता पार्टी तलाई मंडल द्वारा मंगलवार को संकल्प से सिद्धि अभियान के तहत विकसित भारत संकल्
भाजपा तलाई मंडल ने विकसित भारत संकल्प सभा का किया आयोजन
विज्ञापन

खरोटा में जुटे कार्यकर्ता, मोदी सरकार की गिनाईं उपलब्धियां

संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। भारतीय जनता पार्टी तलाई मंडल ने संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन नव दुर्गा माता मंदिर, खरोटा में किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता राजेंद्र गर्ग मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे।
राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सरकार की योजनाएं केवल एक वर्ग विशेष के लिए नहीं बल्कि अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने के लिए बनाई जा रही हैं।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने बीते 11 वर्षों में ऐतिहासिक परिवर्तन देखे हैं। गरीबी उन्मूलन, आधारभूत ढांचा, आंतरिक सुरक्षा, आर्थिक सशक्तिकरण और सांस्कृतिक जागरण जैसे क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय प्रगति की है।
विज्ञापन

उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 की समाप्ति और तीन तलाक जैसे निर्णयों को मोदी सरकार की निर्णायक नीति का परिचायक बताया। पूर्व मंत्री ने कहा कि वर्तमान भारत शक्ति को शांति का आधार मानते हुए आतंकवाद के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रहा है। वहीं कांग्रेस शासन की आलोचना करते हुए उन्होंने कहा कि पहले आतंकवादियों को विशेष दर्जा दिया जाता था, लेकिन अब सेना को पूरी स्वतंत्रता और अत्याधुनिक संसाधन उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश गौतम, मंडल अध्यक्ष राम प्रकाश गौतम, महामंत्री राजेश मेहता, उपाध्यक्ष मनोज कुमार, एमएस ठाकुर, कमल चौहान, दिनेश शर्मा, कंचन धीमान, संगीता सुमन, हरिदास सहित पोलिंग बूथ अध्यक्ष और त्रिदेव सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed