फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government is giving step-motherly treatment to the assembly constituencies of BJP MLAs

Bilaspur News: भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

Fri, 21 Feb 2025 11:38 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Government is giving step-motherly treatment to the assembly constituencies of BJP MLAs
-बजट का प्रावधान तो दूर, पहले से चल रहे कार्यों में भी अटका रहे अड़ंगे
विज्ञापन

-झंडूता के विकास के लिए केंद्रीय मंत्रियों से करवा रहे बजट का प्रावधान : कटवाल
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र का चहुंमुखी विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार भाजपा विधायकों के विधानसभा क्षेत्रों के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उनके क्षेत्रों में विकास के नए कार्यों के लिए बजट का प्रावधान करना तो दूर, पहले से चल रहे कार्यों में भी अड़ंगे अटकाए जा रहे हैं। इसके बावजूद मोदी सरकार के सहयोग से वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं छोड़ रहे हैं। केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात करके बजट का प्रावधान करवाया जा रहा है।

शुक्रवार को जीतराम कटवाल ने झंडूता में भाजपा कार्यालय में लोगों की समस्याएं सुनीं। ज्यादातर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया गया। बाकी समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कें किसी भी क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाती हैं। हिमाचल जैसे पर्वतीय राज्य में सड़कों का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया है। यह संकल्प तभी पूरा हो सकता है, जब सभी गांव सड़कों से जुड़ जाएं। इसी के मद्देनजर उन्होंने बजट का मुख और विकास का रुख गांवों की ओर मोड़ा है। इससे ग्रामीण इलाकों में सड़कों का नेटवर्क मजबूत होने के साथ ही लोगों को सभी जरूरी मूलभूत सुविधाएं भी मिल रही हैं। कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी पार्टी है। भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता अपनी काबलियत और मेहनत से किसी भी पद तक पहुंच सकता है। दिल्ली की नवनियुक्त मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता इसका ताजा उदाहरण हैं। इसके विपरीत कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी दलों में परिवारवाद पूरी तरह से हावी है। इसी वजह से देश की जनता उन्हें नकारते हुए राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ काम करने वाली भाजपा के साथ जुड़ रही है। उन्होंने झंडूता विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान करने के साथ ही सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने में भी कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। शुक्रवार को विधायक ने कई सामाजिक कार्यक्रमों में भी उपस्थिति दर्ज करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed