फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Government gives relief to fishermen, royalty on fish reduced from 15 to 7.5 percent

Bilaspur News: सरकार ने मछुआरों को दी राहत, मछली पर रॉयल्टी 15 से घटाकर 7.5 प्रतिशत की

Mon, 24 Mar 2025 11:07 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 24 Mar 2025 11:07 PM IST
विज्ञापन
Government gives relief to fishermen, royalty on fish reduced from 15 to 7.5 percent
-मछुआरों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए जताया सीएम का आभार
विज्ञापन

-मछुआरों की सुरक्षा, उनके व्यापार में आ रही दिक्कतों पर बैठक में की चर्चा


संवाद न्यूज एजेंसी
शाहतलाई (बिलासपुर)। भाखड़ा फिश ट्रेडिंग प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की बैठक सोमवार को जड्डू में अध्यक्ष श्यामलाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मछुआरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। खासतौर पर मछुआरों द्वारा पकड़ी गई मछली पर लगने वाली रॉयल्टी को कम करने की मांग को लेकर बड़ी राहत की घोषणा की गई।


श्यामलाल ने कहा कि सरकार ने मछुआरों की 40 साल पुरानी मांग को स्वीकार करते हुए मछली पर लगने वाली रॉयल्टी को 15 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है। यह फैसला मछुआरों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे उन्हें अधिक लाभ मिलेगा और उनके व्यवसाय को मजबूती मिलेगी। बैठक में उपस्थित सभी 14 सहकारी सभाओं के पदाधिकारियों ने इस फैसले के लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह का आभार जताया। बैठक में मछुआरों को बेहतर सुविधाएं देने और उनके हितों की रक्षा के लिए कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा, मछुआरों की सुरक्षा, उनके व्यापार में आ रही दिक्कतों और सरकारी सहायता योजनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान बैठक में उपाध्यक्ष लक्ष्मण दास, कुंज राम, प्रकाश चंद, सचिव मस्तराम और अमित कुमार सहित कर्मचंद, छोंकी राम, सतपाल, रोशन लाल एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed