{"_id":"6651cfbf4f86f9e40f0053df","slug":"goods-worth-lakhs-of-rupees-stolen-from-an-abandoned-house-in-diara-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-117852-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: डियारा में सूने घर से लाखों रुपये का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: डियारा में सूने घर से लाखों रुपये का सामान चोरी
विज्ञापन
-वारदात के समय घर पर नहीं था परिवार
- सिटी चौकी पुलिस ने मामले की जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के डियारा सेक्टर में एक घर से लाखों रुपये का सामान चोरी हो गया। वारदात के समय परिवार चंडीगढ़ में था। घर पर आने पर वारदात का पता चला। अब घर के मालिक ने मामले की शिकायत सिटी चौकी पुलिस को दी है।
शिकायत में दिनेश राजपूत निवासी डियारा सेक्टर बिलासपुर ने बताया कि उनका एक मकान चंडीगढ़ में भी है। इन दिनों वहीं पर परिवार के साथ रह रहे हैं। शुक्रवार को करीब तीन महीने बाद डियारा स्थित मकान में आए तो दरवाजे खुले थे। अंदर जाकर देखा तो सामान बिखरा पड़ा था। ट्रंक भी खुले पड़े थे। सारा सामान को चेक किया तो एक पीतल की बड़ी घागर, एक कड़ाई, पीतल की परात, पीतल का एक पतीला और पीतल का एक ढक्कन चोरी होना पाया। रसोई घर से एक गैस सिलिंडर और स्टोर से दूसरा गैस सिलिंडर भी चोरी कर लिया गया था। शिकायतकर्ता ने एक स्थानीय निवासी पर चोरी करने का शक जाहिर किया है। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।