फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Glory School Bilaspur and DAV Barmana emerge as winners in science quiz

Bilaspur News: विज्ञान प्रश्नोत्तरी में ग्लोरी स्कूल बिलासपुर व डीएवी बरमाणा बना विजेता

Sat, 17 Oct 2026 12:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Glory School Bilaspur and DAV Barmana emerge as winners in science quiz
दधोल स्कूल में दो दिवसीय जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ
विज्ञापन

सम्मेलन में 64 स्कूलों के 276 विद्यार्थी ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दधोल में 33वें जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। इस दो दिवसीय सम्मेलन में 64 स्कूलों के 276 विद्यार्थी और 68 एस्कॉर्ट शिक्षक भाग ले रहे हैं। सम्मेलन का शुभारंभ एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल ने किया। इस सम्मेलन में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड, विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी, विज्ञान सर्वेक्षण एवं जूनियर वर्ग में इंग्लिश साइंस मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में 24 मॉडल, जो कि जिला स्तर पर चयनित हुए थे उनको प्रदर्शित किया गया। मुख्यातिथि ने सभी मॉडलों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया। विज्ञान प्रतियोगिताओं में उपमंडल स्तरीय चयनित प्रतिभागियों के तीनों वर्गों के कुल 36 विद्यार्थियों ने भाग लिया। वैज्ञानिक प्रोजेक्ट रिपोर्ट में प्रतियोगिता कनिष्ठ वर्ग और वरिष्ठ वर्ग रहेगी। साइंस एक्टिविटी कॉर्नर प्रतियोगिता तीन वर्गों में आयोजित की जाएगी, जिसकी रूपरेखा जिला विज्ञान पर्यवेक्षक कश्मीर सिंह ने मंच के माध्यम से सभी उपस्थित प्रतिभागियों, उनके गाइड टीचर और निर्णायक मंडल को समझाई गई। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा अरुण गौतम ने विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का अवलोकन किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में ग्लोरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर विजेता रहा। वरिष्ठ वर्ग में डीएवी स्कूल बरमाणा विजेता रहा। सम्मेलन के पहले दिन गणित ओलंपियाड में केवल 50 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई है। मौखिक परीक्षा कल आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर प्रधानाचार्य सुरेश भारद्वाज, दधोल स्कूल के प्रधानाचार्य परमजीत शर्मा, अवनीश कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed