फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Glimpses of Himachal's culture and education were seen at the Ullas Mela.

Bilaspur News: उल्लास मेले में हिमाचल की संस्कृति और शिक्षा की दिखी झलक

Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
Glimpses of Himachal's culture and education were seen at the Ullas Mela.
नई दिल्ली में नवसाक्षरों और स्वयंसेवी शिक्षकों की शिक्षण सामग्री प्रदर्शित, एकमात्र सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हिमाचल की रही
विज्ञापन

-हिमाचली संस्कृति की प्रस्तुति ने बटोरी सराहना

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। नई दिल्ली में आयोजित उल्लास मेले में हिमाचल प्रदेश की टीम ने प्रदेश की शैक्षिक और सांस्कृतिक विरासत की राष्ट्रीय मंच पर झलक प्रस्तुत की। आठ सितंबर को डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में हिमाचल का प्रतिनिधित्व जिला नोडल अधिकारी राकेश कुमार, स्वयंसेवी शिक्षकों और नवसाक्षर प्रतिभागियों ने किया। इस दौरान हिमाचल को पूर्ण साक्षर राज्य घोषित किए जाने की उपलब्धि के लिए शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित किया गया।

नौ सितंबर को राष्ट्रीय बाल भवन, नई दिल्ली में उल्लास मेले का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। विभिन्न राज्यों की ओर से उल्लास कार्यक्रम के तहत नवसाक्षरों और स्वयंसेवी शिक्षकों के लिए तैयार शिक्षण-अधिगम सामग्री के स्टॉल लगाए गए। हिमाचल की टीम ने भी प्रदेश में तैयार विभिन्न शिक्षण सामग्रियों को प्रदर्शित किया। केंद्रीय शिक्षा सचिव अनिल कुमार ने हिमाचल के स्टॉल का अवलोकन किया और प्रदर्शित सामग्री की जानकारी ली। मेले में हिमाचल की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। यह मेले में प्रस्तुत किया गया एकमात्र सांस्कृतिक कार्यक्रम रहा। शिक्षिका ममता कुमारी, स्वयंसेवी शिक्षक दीपिका ज्योति तथा नवसाक्षर लता और संतोष ने प्रस्तुति दी। इसके माध्यम से हिमाचल की लोक संस्कृति और परंपराओं को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया। इस अवसर पर हिमाचल के राज्य नोडल अधिकारी वीरेंद्र चौहान, बिलासपुर नोडल अधिकारी राकेश कुमार तथा एनसीईआरटी के देवेंद्र शर्मा और रवि ने केंद्रीय शिक्षा सचिव, अतिरिक्त सचिव और शिक्षा मंत्रालय के निदेशक को हिमाचली परंपरा की प्रतीक पहाड़ी टोपी पहनाकर सम्मानित किया। उल्लास मेले में हिमाचल की सहभागिता से प्रदेश के पूर्ण साक्षर राज्य बनने की उपलब्धि को राष्ट्रीय पहचान मिली। साथ ही शिक्षा, संस्कृति, स्थानीय भाषाओं और नवसाक्षरों की रचनात्मक प्रतिभा को भी राष्ट्रीय मंच मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed