फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Girls students should not consider themselves weak, if someone bothers them then tell them openly.

Bilaspur News: छात्राएं स्वयं को कमजोर न समझें, कोई परेशान करे तो खुलकर बताएं

Sat, 30 Sep 2023 05:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Sep 2023 05:36 PM IST
विज्ञापन
Girls students should not consider themselves weak, if someone bothers them then tell them openly.
पुलिस की पाठशाला:
विज्ञापन

- दधोल पाठशाला में पुलिस की पाठशाला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
- एएसआई मदन लाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प

संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर)। छात्राएं स्वयं को कमजोर न समझें, बल्कि शारीरिक और मानसिक तौर पर मजबूत बनकर किसी भी परिस्थिति से सामना करने के लिए तैयार रहें। स्कूल आने-जाने के दौरान किसी छात्रा को कोई शरारती तत्व परेशान करे या धमकाए तो खुलकर अभिभावकों या अध्यापकों को बताएं। शिकायत मिलने पर पुलिस की ओर से तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

ये बातें एएसआई मदन लाल ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दधोल में आयोजित पुलिस की पाठशाला जागरूकता कार्यक्रम कहीं। एएसआई मदल लाल ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे बुरी संगत के कारण तेजी से नशे के जाल फंस रहे हैं। नशे के सौदागर पहले मुफ्त में नशे की लत लगाते हैं। फिर से इस दलदल में फंसा लेते हैं। इसके बाद नशे की लत में फंसा युवा अपराध करने से भी नहीं कतराते हैं और अपना भविष्य बर्बाद कर लेते हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को यातायात के नियम समझाए। कहा कि पुलिस से नहीं बल्कि दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनें। बिना हेलमेट के पकड़े जाने पर अब कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। भारी भरकम राशि के चालान काटे जा रहे हैं। चालान भी ऑनलाइन हो रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राएं से अपील की कि बालिग होने पर ही वाहन चलाएं। उन्होंने कहा कि मोबाइल को जरूरत तक ही सीमित रखें। आज के समय में सभी बच्चे मोबाइल फोन पर सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं। इस दौरान बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है। अनजाने में किए गए कई काम भी आपको परेशानियों में डाल सकते हैं। स्कूल प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने छात्र-छात्राओं से सही लक्ष्य का चुनाव कर जीवन में आगे बढ़ने के लिए कहा। शिक्षक विनय कुमार ने मंच का संचालन किया। इस मौके पर मुख्य आरक्षी संदीप कुमार, अध्यापक तिलक धर्मानी, बलदेव राज, कुलदीप शर्मा, उमेश कौशल, ललित कुमार, नरवेंदर देव, महेश कुमार, विकास कुमार, अश्विनी कुमार, मनोज कुमार, पंकज कुमार, कुलदीप चंद, पुरुषोत्तम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed