फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Giant tree fallen on SDM office in Ghuarvin, two cars damaged

एसडीएम कार्यालय और बाहर खड़ी कारों पर गिरा पेड़

Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Aug 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Giant tree fallen on SDM office in Ghuarvin, two cars damaged
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भराड़ी (बिलासपुर)। घुमारवीं में ट्रेजरी भवन के निर्माण स्थल पर काटते समय एक पेड़ एसडीएम कार्यालय पर गिर गया। भवन के एक हिस्से को नुकसान पहुंचा है। दो कारें भी क्षतिग्रस्त हुई हैं।
एसडीएम कार्यालय के साथ ही खाली जगह पर ट्रेजरी कार्यालय के भवन का निर्माण किया जा रहा है। निर्माण के समय की गई कटिंग के कारण यहां एक पेड़ गिरने की कगार पर आ गया था। पेड़ को बुधवार को काटने का कार्य किया जा रहा था, लेकिन काटते समय अचानक पेड़ विपरीत दिशा में गिर गया।
विज्ञापन

इसकी चपेट में एसडीएम कार्यालय के बाहर शेड में खड़ी दो कारें क्षतिग्रस्त हो गई। यही नहीं पेड़ का कुछ हिस्सा एसडीएम भवन की छत और अधीक्षक के कमरे की खिड़की को तोड़ता हुआ अंदर जा घुसा। तब दफ्तर में कुछ कर्मचारी अपना काम निपटा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी कर्मचारी सुरक्षित बाहर निकल आए। यही नहीं पेड़ गिरने से बिजली विभाग की एचटी लाइन को भी नुकसान पहुंचा है। जिस कारण तहसील परिषद और आसपास के क्षेत्रों की बिजली भी गुल हो गई।

वहीं, एसडीएम राजीव ठाकुर ने मौके पर पहुंच कर ठेकेदार और संबंधित विभाग को घटना में क्षतिग्रस्त हुई गाड़ियों, कार्यालय भवन और बिजली विभाग के नुकसान की आपूर्ति करने आदेश जारी किए हैं। इसके साथ ही संबंधित ठेकेदार को भी जल्द से जल्द इस पेड़ को हटाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed