{"_id":"674afb6eba88377b6a024e5e","slug":"ghumarwins-tikri-helipad-becomes-parking-place-for-private-vehicles-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-127402-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं का टिकरी हेलीपैड बना निजी वाहनों का पार्किंग स्थल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं का टिकरी हेलीपैड बना निजी वाहनों का पार्किंग स्थल
Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं के टिकरी हेलीपैड पर खड़ी गाड़ियां । : संवाद
- आपात लैंडिंग की जरूरत हुई तो हो सकता है हादसा
- कोई कार्रवाई नहीं होने से दिन भर खड़े रहते हैं वाहन
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी(बिलासपुर) नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर-6 टिकरी में लाखों रुपये की लागत से तैयार किया हेलीपैड निजी वाहनों का पार्किंग स्थल बनकर रह गया है। हेलीपैड पर दिन भर निजी वाहन खड़े रहते हैं। ऐसे में यदि किसी हेलीकॉप्टर की आपात लैंडिंग यहां करवानी हो तो बड़ा हादसा हो सकता है।
घुमारवीं शहर का एकमात्र हेलीपैड होने के कारण इसकी अहमियत अधिक है। एकमात्र हेलीपैड होने के चलते इसका रखरखाव और सुरक्षा बेहद जरूरी हो जाती है। टिकरी में कुछ साल पहले हेलीपैड का निर्माण किया गया था। हाल ही में इसे लाखों रुपये खर्च कर पक्का किया गया है। साथ ही चहारदीवारी लगाई गई है। पिछले कुछ समय में कई नेताओं के हेलीकॉप्टर की यहां लैंडिंग हुई है। मौजूदा समय में जिस तरह यहां पर हेलीपैड के ऊपर निजी वाहन खड़े किए जा रहे हैं, वो हादसे का सबब बन सकते हैं। उड़ रहे किसी हेलीकॉप्टर में यदि तकनीकी खराबी आ जाए और उसे इमरजेंसी में यहां लैंडिंग करवानी पड़ जाए तो गंभीर समस्या पैदा हो जाएगी। प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं होने से हेलीपैड पर निजी वाहनों को खड़ा किए जाने का सिलसिला जारी है। इस संदर्भ में पुलिस उपाधीक्षक चंद्रपाल ने कहा कि हैलीपैड के पक्के हिस्से पर वाहन खड़े नहीं किए जा सकते हैं। यदि ऐसा है तो पुलिस टीम भेजकर गाड़ियां हटवाई जाएंगी। भविष्य में यदि कोई वाहन वहां खड़ा होता है तो चालान किए जाएंगे।