{"_id":"6792307aa30637b31e085c0b","slug":"ghumarwins-permanent-taxi-stand-will-be-ready-by-march-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-130767-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मार्च तक तैयार हो जाएगा घुमारवीं का स्थायी टैक्सी स्टैंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मार्च तक तैयार हो जाएगा घुमारवीं का स्थायी टैक्सी स्टैंड
Thu, 23 Jan 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Thu, 23 Jan 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं में यहां बनेगा टैक्सी स्टैंड। संवाद
-टैक्सी चालकों को मिलेगी सुरक्षित और व्यवस्थित पार्किंग सुविधा
-शहर में होगा यातायात सुधार, सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों से मिलेगी मुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं शहर को मार्च तक स्थायी टैक्सी स्टैंड की सुविधा मिल जाएगी। नगर परिषद ने टैक्सी स्टैंड के निर्माण कार्य के लिए स्थान चिन्हित कर लिया है, और काम शुरू कर दिया है। नगर परिषद के अनुसार इस परियोजना को मार्च 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है, ताकि ग्रीष्मोत्सव से पहले यह सुविधा उपलब्ध हो सके।
स्थायी टैक्सी स्टैंड का निर्माण राष्ट्रीय राजमार्ग-103 पर स्थित सीर खड्ड पुल के बायीं ओर किया जा रहा है। यह स्टैंड न केवल टैक्सी चालकों की समस्याओं का समाधान करेगा, बल्कि यातायात व्यवस्था में सुधार लाने और शहर के जाम की समस्या को भी कम करेगा। पिछले 20 वर्ष से घुमारवीं के टैक्सी चालकों की स्थायी टैक्सी स्टैंड की मांग थी। स्थायी स्थान न होने के कारण उन्हें अपनी गाड़ियां राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे या अन्य अस्थायी जगहों पर खड़ी करनी पड़ती थीं। इससे स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों, और अन्य वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। घुमारवीं में लगभग 90 टैक्सियां सेवाएं प्रदान करती हैं, लेकिन स्थायी स्टैंड न होने के कारण टैक्सी चालकों को गाड़ियों को पार्क करने में मुश्किलें आती थीं। शिव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने इस समस्या को हल करने के लिए नगर परिषद, एसडीएम, और डीएसपी घुमारवीं को ज्ञापन सौंपा था।
नगर परिषद घुमारवीं के कार्यकारी अधिकारी खेमचंद वर्मा ने बताया कि स्थायी टैक्सी स्टैंड के निर्माण से शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में मदद मिलेगी। सीर खड्ड पुल के पास निर्माणाधीन इस स्टैंड से न केवल टैक्सी चालकों को राहत मिलेगी, बल्कि शहर में लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिलेगा। बताया कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे मार्च तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कोशिश यह है कि ग्रीष्मोत्सव से पहले ही यह सुविधा चालू हो जाए।