फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   The person who was dumped near the lake, presumed dead, was found alive.

Bilaspur News: जिसे मरा समझकर झील के पास फेंका, वह जिंदा मिला

Sat, 19 Sep 2026 12:17 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
The person who was dumped near the lake, presumed dead, was found alive.
ई-भाभी ने पुलिस को बताया था कि झगड़े में हो गई थी मौत, शुक्रवार सुबह ढाबे के पास मिला मदन लाल
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने तलाशा, 11 सितंबर को झगड़े के बाद हुआ था घायल

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिस मदन लाल को उसका भाई और भाभी पुलिस के सामने मृत बता चुके थे, वह शुक्रवार सुबह जिंदा मिल गया। पुलिस के अनुसार, भाई बिशन दास और भाभी रानो देवी ने पूछताछ में बताया था कि झगड़े के दौरान मदन लाल की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने शव को उठाकर चांगरू के पास गोबिंद सागर झील के नजदीक फेंक दिया था। पुलिस ने झील और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि मदन लाल को 13 सितंबर को मंडी भराड़ी और स्वारघाट के आसपास देखा गया था। इसके बाद दोनों क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। तलाश के दौरान शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे पुलिस ने मदन लाल को खोज लिया। मदन लाल ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को वह शराब के नशे में था। इसी दौरान उसका भाई बिशन दास के साथ विवाद और मारपीट हुई। आरोप है कि बिशन दास की पत्नी रानो देवी ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे खून निकलने लगा। इसके बाद वह दवाई और पट्टी करवाने गया और घर लौट आया। उसके अनुसार, घर पहुंचने पर दोनों ने दोबारा उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद वह बेहोश हो गया। 12 सितंबर को होश आने पर उसने खुद को चांगरू के पास गोबिंद सागर झील के नजदीक पड़ा पाया। वहां से वह झील के किनारे होते हुए मंडी भराड़ी की ओर चला गया। रास्ते में उसने एक केमिस्ट से मरहम और पट्टी खरीदी। इसके बाद मंडी भराड़ी से स्वारघाट की ओर जाने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे में पहुंचा और वहां काम करने लगा।
मृत समझकर झील के पास छोड़ने की बात
पुलिस के अनुसार, भाई-भाभी से पूछताछ में सामने आया था कि झगड़े के बाद दोनों को मदन लाल की मौत होने का अंदेशा हुआ। इसी कारण उन्होंने उसे चांगरू के पास झील के नजदीक छोड़ दिया था। मदन लाल के जिंदा मिलने के बाद मामले के घटनाक्रम की तस्वीर बदल गई है।
विज्ञापन

कोट
मदन लाल के जिंदा मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मामले की आगामी जांच जारी है। मदन लाल और दोनों आरोपियों से सामने आए तथ्यों के आधार पर घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ा जा रहा है। जांच के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभिषेक धीमान,एसपी,बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed