फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ghumarwin to get relief from stray dogs: Municipal Council to build shelter house

घुमारवीं में लावारिस कुत्तों से मिलेगी राहत : नगर परिषद बनाएगी शेल्टर हाउस

Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 14 Nov 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Ghumarwin to get relief from stray dogs: Municipal Council to build shelter house
अस्थायी शेल्टर में शुरू होगा टीकाकरण व नसबंदी अभियान
विज्ञापन

आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण करने के लिए नप की बड़ी पहल

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं ने शहर में लगातार बढ़ रही लावारिस कुत्तों की संख्या और इससे उत्पन्न हो रही समस्याओं को देखते हुए शेल्टर हाउस निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। शहर में लावारिस कुत्तों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं और लोगों के घायल होने की घटनाओं में बढ़ोतरी देखी जा रही है, जिससे आमजन में भय का माहौल व्याप्त है।
इसी गंभीर स्थिति को ध्यान में रखते हुए नगर परिषद ने शीघ्र कार्रवाई करने का निर्णय लिया है। न्यायालय की ओर से जारी स्पष्ट निर्देशों में लावारिस कुत्तों के लिए उचित व्यवस्था के तहत शेल्टर हाउस बनाना अनिवार्य बताया गया है। इन निर्देशों का पालन करते हुए नगर परिषद घुमारवीं ने शेल्टर हाउस निर्माण के लिए सरकार से आवश्यक धनराशि उपलब्ध करवाने का अनुरोध भेज दिया है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी खेम चंद वर्मा ने बताया कि जैसे ही धनराशि स्वीकृत होती है, शेल्टर हाउस निर्माण कार्य तुरंत आरंभ कर दिया जाएगा। धन उपलब्ध होने तक नगर परिषद अस्थायी समाधान के रूप में पशु चिकित्सालय परिसर में एक अस्थायी शेल्टर तैयार कर रही है। यहां लावारिस कुत्तों की देखभाल, टीकाकरण और नसबंदी का कार्य नियमित रूप से किया जाएगा, जिससे संख्या पर नियंत्रण पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर परिषद का मानना है कि यदि नसबंदी अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया जाए, तो आने वाले समय में लावारिस कुत्तों की संख्या में उल्लेखनीय कमी लाई जा सकती है और शहरवासियों में व्याप्त भय समाप्त होगा। स्थायी शेल्टर हाउस बनने के बाद इन कुत्तों को वहां स्थानांतरित करके भोजन, चिकित्सा, सुरक्षित आवास और संपूर्ण देखभाल की व्यवस्था उपलब्ध करवाई जाएगी। नगर परिषद ने शहरवासियों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे लावारिस कुत्तों से संबंधित किसी भी समस्या या घटना की सूचना तुरंत परिषद को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके। परिषद का उद्देश्य मानवता के साथ इन कुत्तों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध करवाना और शहर को भयमुक्त व व्यवस्थित बनाना है। नगर परिषद घुमारवीं की यह पहल सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था सुधार की दिशा में एक सराहनीय कदम है, जिससे आने वाले समय में सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed