{"_id":"6a392b654fbe15490900da51","slug":"ghumarwin-school-secured-first-place-in-the-junior-category-of-the-chess-competition-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-162305-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शतरंज प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में घुमारवीं स्कूल रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शतरंज प्रतियोगिता के किशोर वर्ग में घुमारवीं स्कूल रहा प्रथम
Mon, 22 Jun 2026 11:00 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
एसवीएम कन्या उच्च विद्यालय निहान में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपस्थित मुख्यात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैटमिंटन के बाल वर्ग में झंडूता, बरोटा स्कूल ने हासिल किया पहला स्थान
एसवीएम कन्या उच्च विद्यालय निहान में खेलों का हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विद्या भारती द्वारा संचालित हिमाचल शिक्षा समिति की ओर से सावित्री गोयल सरस्वती विद्या मंदिर कन्या उच्च विद्यालय निहान बिलासपुर में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में बिलासपुर और हमीरपुर के स्कूलों के कुल 371 भैया-बहनों ने भाग लिया। इस दौरान कबड्डी, शतरंज, बैडमिंटन और कुश्ती में कड़े मुकाबले हुए। कार्यक्रम को सुचारू रूप से संपन्न कराने में 50 संरक्षक आचार्या दीदियां, संकुल प्रमुख प्रधानाचार्य एवं 13 शारीरिक आचार्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा 20 आचार्या, दीदियों और सेविकाओं ने भी कार्यक्रम के सुनियोजित ढंग से करवाने में अपनी सेवाएं दी। कबड्डी खेल के शिशु वर्ग भैया में रौड़ा स्कूल बिलासपुर पहले और ऋषिकेश स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग भैया में रौड़ा स्कूल पहले और जेजवीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग भैया में भटेड़ स्कूल पहले और रौड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज खेल के बाल वर्ग भैया में घुमारवीं स्कूल पहले और देवली स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग भैया में घुमारवीं स्कूल पहले और रौड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। तरुण वर्ग भैया में घुमारवीं स्कूल पहले और रौड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बैडमिंटन खेल के बाल वर्ग भैया में बरोटा स्कूल पहले और रौड़ा स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग भैया में घुमारवीं स्कूल पहले और झंडूता स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। तरुण वर्ग भैया में घुमारवीं स्कूल पहले स्थान पर रहा।
कबड्डी खेल के शिशु वर्ग बहनों में झंडूता स्कूल पहले और औहर स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। बाल वर्ग बहनों में भराड़ी स्कूल पहले और जेजवीं स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। किशोर वर्ग बहनों में झंडूता स्कूल पहले और निहाल स्कूल दूसरे स्थान पर रहा। शतरंज खेल के बाल वर्ग बहनों में गेहड़वी स्कूल पहले स्थान पर रहा। किशोर वर्ग बहनों में घुमारवीं स्कूल पहले स्थान पर रहा। तरुण वर्ग बहनों में घुमारवीं स्कूल पहले स्थान पर रहा। बैटमिंटन खेल के बाल वर्ग बहनों में झंडूता स्कूल पहले स्थान पर रहा। किशोर वर्ग बहनों में झंडूता स्कूल पहले स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में जिला परिषद सदस्य नम्होल वार्ड सुरभि ठाकुर ने शिरकत की। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की सबसे सशक्त प्रक्रिया हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है। आज के युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का वास होता है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतिस्पर्धा करने और जीवन में निरंतर आगे बढ़ने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला मंत्री ओंकार चंद, स्थानीय विद्यालय के प्रबंधक दीप चंद ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता रोशन ठाकुर आदि उपस्थित रहे।