{"_id":"6905f95ddea935fa1b0e67db","slug":"ghumarwin-police-tightened-its-grip-on-traffic-rule-violators-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-147528-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियम तोड़ने वालों पर कसा शिकंजा
Sat, 01 Nov 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sat, 01 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं पुलिस की टीम यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ चलान करते हए। संवाद
आईटीएमएस कैमरों से नौ महीनों में पुलिस ने किए 2255 चालान
बिना हेलमेट के 742 दोपहिया वाहन चालकों पर हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने की दिशा में सख्त कार्रवाई की है। आधुनिक तकनीक से लैस इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम कैमरों के माध्यम से पिछले नौ माह में कुल 2255 चालान किए गए हैं।
आईटीएमएस रिकॉर्ड के अनुसार 742 चालान बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ किए गए हैं, जबकि अन्य चालान ओवर स्पीडिंग, बिना सीट बेल्ट और अन्य यातायात उल्लंघनों से संबंधित हैं। इन चालानों का उद्देश्य दंडित करना नहीं बल्कि जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है। इसके अलावा घुमारवीं पुलिस ने सितंबर और अक्तूबर में कुल 535 वाहनों के चालान सीधे तौर पर किए हैं। इनमें से 137 चालान बिना हेलमेट 343 आइडल पार्किंग 35 बिना सीट बेल्ट, चार बिना इंश्योरेंस, दो बिना लाइसेंस और आरसी चार लापरवाही से वाहन चलाने आठ ट्रैफिक सिग्नल उल्लंघन और एक शराब पीकर वाहन चलाने के मामलों से संबंधित हैं। इस अवधि के दौरान पुलिस ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में कई बार यातायात जागरूकता अभियान भी चलाए। लोगों को नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित सवारी सीमा से अधिक लोगों को न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नाबालिगों को वाहन न सौंपने और सीट बेल्ट और हेलमेट के अनिवार्य उपयोग की अपील की गई। डीएसपी घुमारवीं विशाल वर्मा ने कहा कि पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक है कि प्रत्येक नागरिक ट्रैफिक नियमों का पालन करे। परिवार की सुरक्षा के लिए यातायात के प्रति सजग रहना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। आगामी दिनों में भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे, ताकि शहर में सुरक्षित और अनुशासित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।