{"_id":"67a8b3e04b1773aab006cd74","slug":"ghumarwin-bus-stand-becomes-garbage-dumping-site-people-upset-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-131776-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: कूड़े की डंपिंग साइट बना घुमारवीं का बस् अड्डा, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: कूड़े की डंपिंग साइट बना घुमारवीं का बस् अड्डा, लोग परेशान
Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 09 Feb 2025 11:23 PM IST
विज्ञापन
घुमारवीं बस अड्डा में रखा गया कूड़ा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अड्डे के अंदर बोरियों में भर कर रखा जा रहा कूड़ा
बदबू के बीच यात्रियों को बसों का करना पड़ रहा इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं(बिलासपुर)। माना जाता है कि किसी भी शहर की सुंदरता का अंदाजा उसके बस अड्डे से लगाया जा सकता है। बसों के माध्यम से शहर में आने वाला हर व्यक्ति सबसे पहले बस अड्डा पर ही आता है, वहां की साफ सफाई की व्यवस्था से ही शहर की स्थिति का भी सहज ही अंदाज लगा लिया जाता है।
ऐसा ही कुछ घुमारवीं बस अड्डे पर अंदाजा लगाया जा सकता है। बस अड्डा दिनों कूड़े की डंपिंग साइड के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। बस अड्डा में पहले कई दिनों तक कूड़े के ढेर लग रहे थे। अब लोगों की शिकायत के बाद कूड़े को बोरियों में भरकर बस अड्डे के अंदर ही डंप किया जा रहा है। इस वजह से बस अड्डा एक कूड़े की डंपिंग साइट के रूप नजर आ रहा है। हैरानी बात की है कि उपमंडल मुख्यालय होने के कारण विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बस अड्डे से होकर ही आते-जाते हैं, लेकिन फिर भी कोई ध्यान देने को तैयार नहीं है। यही नहीं बोरियों में भरकर डंप किए गए इस कूड़े की वजह से आसपास के दुकानदारों का भी जीना दूभर हो चुका है। कूड़े से इतनी दुर्गंध उठती है कि बस अड्डा में लोगों का खड़े हो पाना भी मुश्किल हो जाता है । लोगों को बदबू के कारण नाक पर रुमाल रखकर बसों का इंतजार करना पड़ता है।
हालांकि बस अड्डा पर नियमित सफाई कर्मचारी रोजाना झाड़ू लगाते हैं, लेकिन उसे भी मजबूरन कूड़े को अड्डे के अंदर ही रखना पड़ता है। क्योंकि वहां से नगर परिषद की गाड़ी आकर ले जाती है, लेकिन पिछले कुछ समय से नगर परिषद खुद कूड़े के निष्पादन की समस्या से जूझ रहा है। नगर परिषद के पास खुद सूखे कूड़े के लिए कोई डंपिंग साइट नहीं है। यही कारण है कि अब बस अड्डा एक डंपिंग साइट के रूप में तब्दील होता जा रहा है ।
विज्ञापन
कोट
नगर परिषद की गाड़ी आकर के कूड़ा ले जाती है, लेकिन छुट्टी पर होने की वजह से मामले की ज्यादा जानकारी नहीं है। सोमवार को मामले की जांच की जाएगी। यदि किसी प्रकार का कूड़ा वहां पर डंप किया गया होगा तो उसे उठवाया जाएगा।।
जय पाल, बस अड्डा प्रभारी, घुमारवीं