{"_id":"658abd3a1bef0e01830e82c1","slug":"get-your-aadhar-card-updated-adc-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-10695-2023-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपडेट करवाएं आधार कार्ड : एडीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपडेट करवाएं आधार कार्ड : एडीसी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई चर्चा
- आधार कार्ड में मोबाइल नंबर और ई-मेल को अपडेट करवाना अति आवश्यक
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की तिमाही बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीसी बिलासपुर डॉक्टर निधि पटेल ने जिले के सभी लोगों से अपने आधार कार्ड अपडेट कराने का आग्रह किया है। जो लोग 10 साल पहले आधार कार्ड बनवा चुके हैं और एक बार भी इसे अपडेट नहीं कराया गया है, उन्हें अपने दस्तावेज आधार में अपडेट कराना जरूरी है। आधार कार्ड में मोबाइल नंबर व ई-मेल को अपडेट करवाना अति आवश्यक है।
उन्होंने बैंक, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य विभागों के अधिकारियों के साथ अन्य विभागों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाना सुनिश्चित करें, ताकि आधार कार्ड की अपडेशन और नए आधार कार्ड बनाने में किसी को भी कोई असुविधा न हो। उन्होंने 0-5 वर्ष तक के बच्चों का नामांकन करने की अपील की है। बच्चे की आयु 5 और 15 वर्ष होने पर अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट करना जरूरी है। बायोमेट्रिक अपडेशन निशुल्क उपलब्ध है। कहा कि आधार अपडेट सेवा की निशुल्क उपलब्धता के बारे में अधिकारी सघन निगरानी व जांच सुरक्षित करें, ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। कहा कि जन्म के साथ ही बच्चे का आधार पंजीकरण अनिवार्य है। स्कूली स्तर पर भी बच्चों के आधार कार्ड अपडेशन का कार्य शीघ्र आरंभ किया जाएगा। उन्होंने ने यूआईडीएआई अधिकारियों को निरंतर आधार अपडेशन कैंप लगाने के निर्देश दिए। पंचायत स्तर पर जागरूकता शिविर लगाने के लिए भी कहा।
बीएसएनएल द्वारा गैर संचालित मशीनों को तुरंत संचालन के निर्देश दिए, ताकि आधार पंजीकरण में गति लाई जा सके। उन्होंने राज्य पोर्टल पर बिलासपुर के लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी भी प्राप्त की। अधिकारियों को स्टेट पोर्टल पर प्राप्त लंबित पड़े आधार मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। ताकि लंबित मामलों को पूरा किया जा सके। आधार दस्तावेज अपडेशन की तिथि 14 मार्च 2024 तक बढ़ा दी गई है। उन्होंने सभी से अपने आधार ठीक करने के निर्देश दिए। यूआईडीएआई शिमला के सहायक प्रबंधक अभिषेक ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए, आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला राजस्व अधिकारी देवी राम, जिला नियंत्रक जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले ब्रिजेंद्र पठानिया उप निदेशक उच्च शिक्षा जोगिंदर राव जोगेंद्र राव उप निदेशक प्राथमिक शिक्षा बीडी शर्मा स्वास्थ्य महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य व अन्य संबद्ध विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।