{"_id":"655897676ac5c87ab50db6c5","slug":"get-gas-appliances-checked-to-prevent-accidents-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-8785-2023-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: दुर्घटना से बचाव को कराएं गैस उपकरणों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: दुर्घटना से बचाव को कराएं गैस उपकरणों की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरठीं (बिलासपुर)। इंडेन गैस ग्रामीण वितरक अपने गैस उपभोक्ताओं के गैस उपकरणों की जांच करेंगे। इस निरीक्षण कड़ी के दौरान गैस एजेंसियों की ओर से अधिकृत मैकेनिक उपभोक्ताओं के बर्नर की सफाई, गैस पाइप, रेगुलेटर के निरीक्षण के साथ-साथ उपकरणों के रखरखाव को लेकर विस्तृत जानकारी भी उपलब्ध करवाएंगे।
बरठीं इंडेन गैस सर्विस के प्रबंधक अनिल कुमार गौतम ने बताया कि यह जांच पांच वर्षों में एक बार होती है। इसका शुल्क जीएसटी सहित 236 रुपये और उज्ज्वला योजना के उपभोक्ताओं को 59 रुपये देना होगा। उन्होंने ग्राहकों से पीवीसी पाइप की जगह कंपनी की अधिकृत पाइप का इस्तेमाल करने की भी सलाह दी। कहा कि अधिकतर मैकेनिक का परिचय पत्र देखकर ही जांच करवाएं। अगर गैस चूल्हे और अन्य उपकरणों की पांच साल में एक बार जांच नहीं करवाई तो गैस एजेंसी सिलिंडर देने से इंकार कर सकती है। गैस सिलिंडरों से होने वाली दुर्घटनाओं के मद्देनजर पेट्रोलियम मंत्रालय ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बरठीं के छह हजार उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एक बार अवश्य अपने गैस उपकरणों की जांच करवाएं।