{"_id":"65d36959e823164ba80b7490","slug":"gave-training-to-51-volunteer-teachers-in-the-camp-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-113332-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: शिविर में 51 स्वयंसेवी अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: शिविर में 51 स्वयंसेवी अध्यापकों को दिया प्रशिक्षण
विज्ञापन
- डाइट जुखाला में प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) जुखाला में स्वयंसेवी शिक्षकों के प्रशिक्षण शिविर का सोमवार को समापन हो गया। शिविर में 51 स्वयंसेवी अध्यापकों को अशिक्षित लोगों को शिक्षित करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर का समापन उप प्रधानाचार्य संजय शामा ने किया। प्रशिक्षण शिविर में स्वयंसेवी अध्यापकों को शिक्षार्थियों के साथ वातावरण निर्माण और सीखने सिखाने की विधियों के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। जिला नोडल अधिकारी राकेश ठाकुर ने बताया कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद सोलन द्वारा तैयार की गई उल्लास प्रवेशिका को जल्द ही सभी स्वयंसेवी अध्यापकों के साथ साझा किया जाएगा। ताकि वह शिक्षार्थियों को ऑनलाइन और ऑफलाइन मोड में शिक्षण कार्य करवाने में सफल हो सकें। स्वयंसेवी अध्यापकों को असाक्षरों को साक्षरता प्रदान करने का दायित्व प्रदान किया गया है। उन्होंने बताया कि जिले में सर्वे के माध्यम से चिन्हित किए गए 10,110 अशिक्षित लोगों को शिक्षित किया जाएगा। भारत सरकार के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय द्वारा संचालित नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 1891 स्वयंसेवी शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस शिविर में दीपक ठाकुर और ममता देवी मुख्य स्त्रोत व्यक्ति रहे।