फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gave students information about challenges and opportunities in emerging economies

Bilaspur News: विद्यार्थियों को दी उभरती अर्थव्यवस्थाओं में चुनौतियों और अवसर की जानकारी

Sat, 09 Sep 2023 06:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 06:09 PM IST
विज्ञापन
Gave students information about challenges and opportunities in emerging economies
-घुमारवीं कॉलेज में बीबीए के छात्रों के लिए अतिथि व्याख्यान का आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में बीबीए के विद्यार्थियों के लिए उभरती अर्थव्यवस्थाओं में उद्यमियों की चुनौतियों और अवसर विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. राम कृष्ण ने की।


समारोह में प्रो. गुलशन संधु ने रिसोर्स पर्सन के रूप में शिरकत की। प्रो. गुलशन उद्यमशीलता, विपणन प्रबंधन, कौशल विकास के राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध मुख्य वक्ता हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि उद्यमी उचित प्रबंधन और टीम वर्क के माध्यम से अपने उद्देश्य को प्राप्त कर सकते हैं। स्टार्ट अप को छोटे स्तर से शुरू करके एक विशाल स्तर पर विस्तारित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को उद्यमिता में स्वॉट (एसडब्ल्यूओटी) विश्लेषण के बारे में भी जानकारी दी। उच्च शिक्षा संस्थान सोसायटी के सचिव प्रो. सुरेश शर्मा ने मुख्य वक्ता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के व्यक्तित्व को इस सभागार में पाकर कॉलेज प्रशासन गौरवान्वित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के व्याख्यान व्यावहारिक रूप से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत आवश्यक है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम कॉलेज में आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर बीबीए समन्वयक प्रो. अनिल जम्वाल, डॉ. रवि कुमार, प्रो. भारती और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed