फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gauri of Zakatkhana School secured first position in the district.

Bilaspur News: जिले में जकातखाना स्कूल की गौरी ने हासिल किया पहला स्थान

Mon, 04 May 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 04 May 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Gauri of Zakatkhana School secured first position in the district.
बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल
शहर के सरकारी स्कूलों के बच्चे मेरिट सूची में नहीं बना पाए जगह
विज्ञापन

बेहतर सुविधाएं मिलने के बावजूद बोर्ड की परीक्षा में पिछड़ रहे सरकारी स्कूल के छात्र
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर /घुमारवीं। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को जारी कर दिया गया है। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जकातखाना की गौरी शर्मा ने कला संकाय में प्रदेश भर में चौथा और जिले में पहला स्थान हासिल किया। इन परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के 10 बच्चों ने मेरिट सूची में जगह बनाई है, जिसमें से छह बच्चे निजी स्कूल और केवल चार बच्चे सरकारी स्कूल के हैं। शहर के बड़े-बड़े सरकारी स्कूलों के बच्चे टॉप-10 सूची में अपनी जगह नहीं बना पाए है। सरकारी स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मिलने के बावजूद बोर्ड की परीक्षा में सरकारी स्कूल के छात्र पिछड़ते जा रहे हैं।

मिनर्वा के छात्रों का जमा दो परिणाम में दबदबा
मिनर्वा सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साइंस स्ट्रीम की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 मेरिट सूची में स्कूल के चार छात्राओं ने स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। स्कूल की छात्रा देवांगी, पुत्री नंद लाल निवासी डियारा सेक्टर ने 500 में से 490 अंक हासिल कर प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया। वहीं, वस्तिका शर्मा, पुत्री विनोद कुमार निवासी भटोली ने 500 में से 486 अंक लेकर नौवां स्थान हासिल किया। इसके अलावा सुहानी शर्मा, पुत्री राज कुमार निवासी मरोतन और वैदेही पुत्री इंदु शेखर शर्मा निवासी कुमारसैन, शिमला ने 485 अंक प्राप्त कर प्रदेश की मेरिट सूची में दसवां स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य प्रवेश चंदेल ने कहा कि यह परिणाम उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का प्रत्यक्ष प्रमाण है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से ही ऐसे परिणाम संभव हो पाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता का यह पड़ाव उनके उज्ज्वल भविष्य की शुरुआत है। उन्होंने कहा कि यदि वह इसी तरह निरंतर परिश्रम और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहे, तो जीवन में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे। साथ ही उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी इन मेधावियों से प्रेरणा लेकर अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन


बिलासपुर। राधा कृष्णा सीनियर सेकेंडरी स्कूल घंडालवीं में इस वर्ष कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 98 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस साल छात्रा मुस्कान ने 487 अंक प्राप्त कर पूरे प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया। वहीं अपूर्वी ने 483 अंक लेकर प्रदेश में 11वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। शिवांश शर्मा ने 471 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया, जबकि निष्ठा ने 468 अंकों के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया। पांचवें स्थान पर गौरी और कनिका संयुक्त रूप से रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुनील ठाकुर ने इस उत्कृष्ट परिणाम पर छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई दी व भविष्य में भी ऐसे ही बेहतर परिणाम की उम्मीद जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरस्वती विद्या मंदिर रौड़ा बिलासपुर के कुल 14 भैया ने भाग लिया। प्रथम स्थान पर भैया लवली ने 500 में से 482 अंक लेकर पहला, भैया क्षितिज और भैया साहिल ने 445 अंक लेकर दूसरा और अनुभव ने 417 अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर में कुल 28 बच्चों ने परीक्षा दी थी जो सभी अच्छे अंकों में पास हुए। विद्यालय के 23 विद्यार्थी फर्स्ट डिवीजन में पास हुए। आर्ट संकाय में ज्योति ने 437 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। कॉमर्स संकाय में दिशांत ठाकुर ने 449 अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल प्रधानाचार्य शशि पाल चौहान ने सभी विद्यार्थियों और उनके अध्यापकों को उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, मुंडखर का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा वैष्णवी ने 475 अंक प्राप्त कर पहला, रीना कुमारी ने 462 अंक प्राप्त कर दूसरा और आंचल ठाकुर ने 451 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।


बिलासपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्हाणी स्कूल में सभी 30 विद्यार्थी सफल घोषित हुए। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान पवन डोगरा ने बताया कि कला संकाय में शिवानी ने 472 अंक प्राप्त कर पहला, मोनिका ने 469 अंक प्राप्त कर दूसरा और महक ने 459 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, कामर्स संकाय में गौरी ने 421 अंक लेकर पहला, सौरभ ने 385 अंकों के साथ दूसरा और किरण ने 384 अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल

बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल

बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल

बोर्ड की मेरिट सूची में कला संकाय में दसवां स्थान हासिल करने वाली राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed