{"_id":"da0360029a72d5c4a16bfd8001ead4b4","slug":"gas-cylender-supply-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पता नहीं कब आएगी गैस सिलेंडर की गाड़ी! ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पता नहीं कब आएगी गैस सिलेंडर की गाड़ी!
ब्यूरो/ अमर उजाला, शाहतलाई (बिलासपुर)।
Updated Fri, 26 Feb 2016 05:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पंचायत शाहतलाई में रसोई गैस की गाड़ी कब आएगी। इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं होती। गैस सप्लाई की तिथि निर्धारित नहीं होने के कारण कई बार तो लोगों को पता ही नहीं चलता कि कब गाड़ी आई और सप्लाई देकर चली जाती है। इस वजह से कई लोग रसोई गैस सिलेंडर लेने से महरूम रह जाते हैं।
विज्ञापन
नगर पंचायत तलाई के अध्यक्ष बलदेव स्याल ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग से अनुरोध किया है कि नगर पंचायत तलाई में सप्लाई की जाने वाली घरेलू गैस का दिन निश्चित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
ताकि यहां के लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि अक्सर यह शिकायतें रहती हैं कि झंडूता गैस एजेंसी की गाड़ी किसी भी दिन तलाई आ जाती है।
विज्ञापन
यहां तक कि कई बार उपभोक्ताओं को पता भी नहीं चलता कि कब गाड़ी आई और कब वापस चली गई। नगर पंचायत अध्यक्ष बलदेव स्याल ने कहा कि विभाग को चाहिए कि गैस सप्लाई के लिए महीने में एक दिन तय किया जाए। इसके साथ ही तलाई पहुंचने का समय भी बताया जाए।
उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी की और से इस बारे में पूर्व सूचना दी जानी चाहिए कि कब गाड़ी तलाई आ रही है। यदि नगर पंचायत को ही इसकी सूचना पहले दी जाए तो नगर पंचायत भी लोगों तक यह जानकारी समय रहते पहुंचा सकती है।
उन्होंने कहा कि तलाई नगर पंचायत के पुलिस थाना के पास, गरुणझाडी़, दाना मंडी के पास, सेउ, में चौक के पास और लोकनिर्माण विभाग के रेस्ट हाउस के पास गाड़ी लगाकर गैस उपभोक्ताओं को वितरित की जाए।
उन्होंने उपायुक्त बिलासपुर मानसी सहाय ठाकुर से अनुरोध किया कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को इस बारे दिशानिर्देश जारी किए जाएं।