फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Gardeners will have to update their garden cards from Lokmitra Kendra only.

Bilaspur News: बागवानों को लोकमित्र केंद्र से ही अपडेट कराने होंगे उद्यान कार्ड

Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gardeners will have to update their garden cards from Lokmitra Kendra only.
- चार खंड में अभी तक बने हैं 3500 मैनुअल उद्यान कार्ड
विज्ञापन

-उद्यान कार्ड होने पर ही पावर टिलर, पॉली हाउस, दवाइयां, बगीचा लगवाने के लिए होंगे आवेदन

संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। बागवानी विभाग की ओर से बागवानों के बनाए गए उद्यान कार्ड अब लोक मित्र केंद्र के माध्यम या बागवानी विभाग से अपडेट करवाने होंगे, तभी बागवानी विभाग की योजनाओं का फायदा लिया जा सकेगा। अब नए उद्यान कार्ड लोक मित्र केंद्र के माध्यम से ही बनेंगे। इसके लिए बागवानों को ई उद्यान पोर्टल पर जमाबंदी और फलदार पौधों का विवरण जोकि पटवारी से सत्यापित किया हुआ होना चाहिए।

जिले में उद्यान विभाग के सदर, घुमारवीं, झंडूता और स्वारघाट चार खंड हैं। इनके माध्यम से बागवानों के मैनुअल करीब 3500 उद्यान कार्ड बने हैं, लेकिन अब यह उद्यान कार्ड तभी मान्य होंगे जब इनको लोकमित्र केंद्र या बागवानी विभाग से अपडेट करवाया जाएगा। इसके बाद ही बागवान विभाग की योजनाओं का फायदा ले सकेंगे। इसके लिए ई उद्यान पोर्टल पर आवेदन करना होगा। अभी तक जिले में करीब 1500 उद्यान कार्ड पोर्टल के माध्यम से बन चुके हैं। इस पोर्टल पर विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध है। बागवानी विभाग की योजनाएं जैसे पावर टिलर, पॉली हाउस, दवाइयां, बगीचा लगवाना, टैंक निर्माण, बोरवेल आदि के लिए आवेदन तभी कर सकते हैं जब उनके पास ई-उद्यान कार्ड होगा। ई-उद्यान पोर्टल पर बागवान विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। जिला समन्वयक अधिकारी बागवानी विभाग डॉक्टर रमल अंगरिया ने कहा कि बागवानों को उद्यान कार्ड अब लोकमित्र केंद्र के माध्यम से आवेदन करने होंगे। पुराने उद्यान कार्ड बागवान लोकमित्र केंद्र या बागवानी विभाग के दफ्तर से अपडेट करवाने होंगे, तभी बागवान विभाग की योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed