{"_id":"6137aed78ebc3e1e655be8b1","slug":"garbage-threw-in-open-place-will-be-fine-bilaspur-news-sml3830728109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब खुले में कूड़ा-कचरा फेंकने पर लगेगा पांच हजार का जुर्माना
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं नगर परिषद की बैठक अध्यक्ष रीता सहगल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में दो टूक शब्दों में कहा गया कि शहर की सुंदरता के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। जो भी व्यक्ति शहर में कूड़ा इधर-उधर फेंकता हुआ पकड़ा जाएगा तो पांच हजार रुपये जुर्माना किया जाएगा।
रीता सहगल ने कहा कि शहर में कबाड़ की जो दुकान हैं वह शहर से बाहर ले जाएं। मीट और मछली की दुकानें एक जगह होंगी।
पार्षदों ने एक ध्वनि मत से प्रस्ताव पारित किया कि शहर में आयुर्वेद अस्पताल दस बिस्तरों का हो। नप शहर के तीन स्थानों गांधी चौक, दकड़ी चौक और नगर परिषद कार्यालय में तीन डिस्प्ले बोर्ड लगाएगी। इसमें नगर परिषद और विभागों की गतिविधियां, फल और सब्जियों के दाम दिखाए जाएंगे। पूरे शहर के विभिन्न वार्डों में मंगलवार को उपयोग किए गए डाइपर और सेनेटरी पैड एकत्रित किए जाएंगे। नगर परिषद कूड़े के बंडल बनाने के लिए बेइंग मशीन खरीदेगी और शीघ्र इसे स्थापित किया जाएगा। बड़े-बड़े बंडलों को छोटा आकार दिया जाएगा। बैठक में नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी प्रकाश चंद और पार्षद मौजूद रहे।