फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Garbage pile poses a threat; conditions worsen in Ghumarwin's Ward-3 due to filth and foul odor.

Bilaspur News: कूड़े का ढेर बना खतरा, घुमारवीं के वार्ड-3 में गंदगी और दुर्गंध से हालात बिगड़े

Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Garbage pile poses a threat; conditions worsen in Ghumarwin's Ward-3 due to filth and foul odor.
घुमारवीं के वार्ड तीन में लगा कूड़े का ढेर। संवाद
जहरीले जीव-जंतुओं के बढ़ते खतरे और ओवरहेड टैंक की सुरक्षा को लेकर लोगों में रोष
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड-3 में पिछले कई वर्षों से लगाया जा रहा कूड़े का अनधिकृत ढेर अब स्थानीय लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन गया है। जमा कूड़े से उठने वाली दुर्गंध,गंदगी और बरसात के मौसम में बढ़ रहे जहरीले सांप-बिच्छुओं के खतरे ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने के बावजूद अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार कूड़े का यह ढेर जल शक्ति विभाग के पेयजल ओवरहेड टैंक के समीप स्थित है। इतना ही नहीं, टैंक के नीचे की खाली जगह में भी कूड़ा भर दिया गया है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान कूड़े में नमी बढ़ने से जहरीले जीव-जंतु बाहर निकल आते हैं, जिससे आसपास रहने वाले लोगों, खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर खतरा मंडरा रहा है। क्षेत्रवासियों का दावा है कि कूड़े के कारण चूहों की संख्या भी तेजी से बढ़ी है। चूहों ने ओवरहेड टैंक के पिलरों के आसपास बड़े-बड़े बिल बना दिए हैं, जिससे टैंक की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर भी लोगों में चिंता है। लोगों ने संबंधित विभाग से तकनीकी निरीक्षण कराकर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस कूड़े के ढेर में अब तक दो बार भीषण आग लग चुकी है। कूड़े के चारों ओर रिहायशी मकान होने के कारण दोबारा आग लगने पर बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। उनका कहना है कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो जान-माल का नुकसान हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और नगर परिषद से मांग की है कि कूड़े के इस अनधिकृत ढेर को तत्काल हटाया जाए तथा जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि यह केवल स्वच्छता का नहीं, बल्कि सार्वजनिक सुरक्षा से जुड़ा गंभीर मामला है।
विज्ञापन


क्या बोले पार्षद

वार्ड-3 के पार्षद रामपाल ने कहा कि गांव में कूड़े की समस्या कई वर्षों से बनी हुई है। जलशक्ति विभाग के ओवरहेड टैंक के नीचे भी कूड़ा भर दिया गया है। विभाग को कई बार अवगत कराया गया, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो लोगों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

मामला विभाग के संज्ञान में आने के बाद कुछ दिन पहले टैंक के नीचे पड़ा कूड़ा हटवा दिया गया था। यदि दोबारा वहां कूड़ा डाला गया है तो मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
पवन कुमार,सहायक अभियंता,जलशक्ति विभाग, घुमारवीं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed