फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Ganesh festival was inaugurated with great pomp in Vishwakarma temple

Bilaspur News: विश्वकर्मा मंदिर में हुआ गणेश उत्सव का भव्य शुभारंभ

Wed, 27 Aug 2025 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 27 Aug 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ganesh festival was inaugurated with great pomp in Vishwakarma temple
बिलासपुर में  गणेश चतुर्थी के अवसर पर विश्वकर्मा मंदिर में स्थापित की गणेश जी की प्रतिमा। संवाद
नगर परिक्रमा और शोभायात्रा के साथ स्थापित हुई गणपति बप्पा की प्रतिमा
विज्ञापन

भक्ति, कथा और संकीर्तन से भरे होंगे नौ दिन, 4 सितंबर को विसर्जन और 5 को होगा भंडारा

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। शहर के विश्वकर्मा मंदिर में गणेश उत्सव की भव्य शुरूआत हुई। सुबह सबसे पहले गणपति बप्पा की शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर की गलियों और मुख्य मार्गों से होते हुए भक्तों ने मंदिर परिसर पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने गणेश प्रतिमा को विधिवत रूप से स्थापित किया।

समिति के प्रवक्ता अनीश ठाकुर ने बताया कि गणेश स्थापना के बाद 29 अगस्त से रोजाना दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक गणेश कथा का आयोजन किया जाएगा। रात्रि समय में विभिन्न महिला मंडलों द्वारा भावपूर्ण संकीर्तन होगा। यह आयोजन नौ दिन तक चलेगा, जिसमें भक्तजन आस्था और उल्लास के साथ हिस्सा लेंगे। 4 सितंबर को हवन और पूर्णाहुति के बाद गणेश विसर्जन शहर के लुहणू घाट में किया जाएगा। इसके अगले दिन 5 सितंबर को जन सहयोग से भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी नागरिक और भक्त हिस्सा ले सकेंगे। लोग उत्सव के दौरान गणेश जी की पूजा-अर्चना और भक्ति में लीन दिखाई दिए। आयोजकों ने बताया कि इस बार भी शहरवासियों के सहयोग से उत्सव को सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न किया जाएगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से प्रधान मदन राणा, सचिव संदीप मेहता, अनिल मेहता, कुलभूषण मेहता, विनोद शर्मा, चंदन शर्मा, अमित दत्त, रितेश मेहता, हर्ष मेहता, संजीव जोशी, रिंपी सूद, यशपाल आनंद, प्रताप सिंह भल्ला, विशाल मेहता, राकेश शर्मा, संजीवन शर्मा, शुभम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed