फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   gahar win kabadhi match

Bilaspur News: उच्च पाठशाला बलघाड़ ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी

Mon, 18 Sep 2023 12:34 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
gahar win kabadhi match
- लद्दा चौगान स्कूल में अंडर-17 खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, कबड्डी में बाड़ी मझेड़वा विजेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में चल रही छात्रों की अंडर-17 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हुआ। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। उच्च पाठशाला लद्दा चौगान में आखिरी दिन कबड्डी, खो-खो, बैडमिंटन और वॉलीबाल के मुकाबले हुए। कबड्डी में राजकीय उच्च पाठशाला गाहर विजेता और टकरेहड़ा स्कूल उपविजेता रहा। खो-खो में बाड़ी मझेड़वा विजेता और बलघाड़ स्कूल की टीम उपविजेता रही। बैडमिंटन में बलघाड़ ने प्रथम, राधा कृष्णा स्कूल झंडूता ने दूसरा स्थान हासिल किया। वॉलीबाल में मलांगन विजेता और ज्योरा स्कूल की टीम उपविजेता रही। मार्चपास्ट में राजकीय उच्च पाठशाला लद्दा चौगान विजयी रही। ओवरऑल ट्रॉफी राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ ने अपने नाम की। अनुशासन ट्रॉफी पर राजकीय उच्च पाठशाला लद्दा चौगान का दबदबा रहा। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर उपनिदेशक प्रांरभिक शिक्षा बीडी शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्याध्यापक विजय कुमार ने मुख्यातिथि को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर खंड स्तरीय खेलों के प्रभारी विमल कुमार राव, सभी अध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। वॉली

वॉलीबाल में पराेही स्कूल ने मारी बाजी
बिलासपुर। राजकीय उच्च पाठशाला बाहोट-कसोल में समापन समारोह में पूर्व विधायक बंबर ठाकुर ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। खंड स्तरीय खेलों के प्रभारी महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कबड्डी के फाइनल में ऋषि मारकंड पब्लिक स्कूल जुखाला ने लुहारड़ा को हराया। वॉलीबाल के फाइनल में राजकीय उच्च पाठशाला परोही ने घ्याल को हराया। खो-खो के फाइनल मैच में देलग स्कूल ने ऋषि मारकंड पब्लिक स्कूल जुखाला को हराया। बैडमिंटन में परोही ने देलग को हराया। मार्चपास्ट में बाहोट-कसोल स्कूल विजयी रहा। ऑलराउंड की ट्रॉफी परोही स्कूल ने अपने नाम की। इस अवसर पर मुख्याध्यापक श्याम लाल ठाकुर मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed