{"_id":"65f3074954cc857ede052fa9","slug":"fugitive-accused-in-road-accident-arrested-from-delhi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-114583-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: सड़क हादसे में भगोड़ा आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: सड़क हादसे में भगोड़ा आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार
विज्ञापन
पेशियों से गैर हाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा दिया था करार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सड़क हादसे के भगोड़े आरोपी को पीओ सेल ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने पेशियों से गैर हाजिर रहने पर करीब छह साल पहले भगोड़ा करार दिया था।
जानकारी के अनुसार आरोपी शकील अहमद निवासी सुलेमान नगर थाना प्रेमनगर उत्तर पश्चिम दिल्ली के खिलाफ साल 2012 में एक सड़क हादसे के बाद सदर थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जिला अदालत में मामला दर्ज किया। आरोपी को पेश होने के लिए अदालत ने समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन वह गैर हाजिर रहा। अदालत ने दिसंबर 2017 में शकील अहमद को भगोड़ा (उद्घोषित अपराधी) करार दे दिया। पुलिस और पीओ सेल इसकी तलाशी कर रही थी। कुछ दिन पहले पीओ सेल को सूचना मिली कि आरोपी शकील इन दिनों दिल्ली में ही काम कर रहा है। पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार और आरक्षी मनीष कुमार दिल्ली रवाना हुए। बुधवार को भगोड़े आरोपी को दिल्ली के निठारी से गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।