फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fugitive accused in molestation case arrested from Manikarna

Bilaspur News: छेड़छाड़ के मामले का भगोड़ा आरोपी मणिकर्ण से गिरफ्तार

Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Fugitive accused in molestation case arrested from Manikarna
- पेशियों पर गैरहाजिर रहने पर अदालत ने भगोड़ा किया था घोषित
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। पुलिस के पीओ सेल ने नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ के मामले में अदालत से भगोड़ा करार आरोपी को कुल्लू के मणिकर्ण से गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार रणजीत सिंह निवासी बिलासपुर के खिलाफ साल 2021 में महिला पुलिस थाना बिलासपुर में एक बच्ची के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच के बाद मामला अदालत में दायर किया। अदालत ने पेशियों के लिए समन, वारंट आदि जारी किए, लेकिन आरोपी रणजीत हाजिर नहीं हुआ। इस पर अदालत ने साल 2022 में उसे भगोड़ा यानी उद्घोषित अपराधी करार दे दिया। इसके बाद से ही पीओ सेल उसकी तलाश कर रहा था। कुछ दिन पहले सूचना मिली कि आरोपी इन दिनों मणिकर्ण में है। इस पर पीओ सेल के मुख्य आरक्षी मनोज कुमार, मुख्य आरक्षी सुरेश कुमार, आरक्षी रविंद्र कुमार और मनीष कुमार की टीम मणिकर्ण रवाना हुई, जहां से आरोपी को सोमवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। मामले की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed