{"_id":"5de7e3428ebc3e54e561aaa9","slug":"froud-bilaspur-news-sml3165384138","type":"story","status":"publish","title_hn":"धोखे से बेच डाली जमीन, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धोखे से बेच डाली जमीन, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं थाना के त्युण खास में एक व्यक्ति की शिकायत पर धोखे से जमीन बेचने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित की शिकायत के आधार पर कोर्ट के आदेश के बाद घुमारवीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसकी 1.5 बीघा जमीन बेच दी। एसपी बिलासपुर साक्षी वर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर घुमारवीं थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के एक व्यक्ति ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि उसकी जमीन को गांव के लोगों ने बिना उसकी सहमति से किसी दूसरे को बेच दिया है। जिसकी उसे कानों कान खबर नहीं है। जब उसकी जमीन बेची गई है, उस समय वह यहां मौजूद नहीं था। जब उसे इस सारे घटना क्रम का पता चला तो इस संदर्भ में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के माध्यम से घुमारवीं थाना प्रभारी को मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
पीड़ित सुभाष चंद्र पुत्र अनंत राम गांव घुमारवीं परगना त्युण खास ने थाना में मामला दर्ज करवाया है कि कांता देवी पत्नी बलविंद्र परगना ट्यून खास तहसील घुमारवीं ने धोखे से इसकी 1.5 बीघा जमीन को किसी को बेच दी है। कोर्ट के आदेश के बाद घुमारवीं थाना पुलिस ने भादंसं की धारा 420, 467,468, 471, 471, और 120 के तहत मामला दर्ज कर दिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एसपी साक्षी वर्मा ने ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि कोर्ट के माध्यम से एक व्यक्ति ने जमीन के बेचने का मामला दर्ज करवाया गया है। इस मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच की जा रही हैं। कहा कि दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।