फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud on the name of house

आवास के नाम पर ठगी करने का आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
fraud on the name of house
बिलासपुर(रामपुर)। कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने क्षेत्र की एक महिला पर प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर दस हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने महिला के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र की रूद्र बिलास चौकी क्षेत्र की बत्रा कॉलोनी के निकट रहने वाली महिला कविता देवी पत्नी संजय कुमार ने रविवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि उसके पति दिव्यांग हैं। वह मजदूरी करके अपने परिवार के साथ एक झोपड़ी में रहती हैं। आरोप है कि नगर के मोहल्ला शांति कॉलोनी में कपड़े की एक दुकान चलाने वाली एक महिला उसके पास पहुंची और प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर उससे करीब छह माह पूर्व दस हजार रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद महिला ने न तो उसे कॉलोनी दिलाई और न ही उसके रुपये वापस किए। वह लिए रुपए वापस लेने के लिए महिला की दुकान के चक्कर काट रही है, मगर महिला दुकान बंद करके कहीं गई हुई है। पीड़िता का आरोप है कि रुपये लेने वाली महिला दुकान बंद करके कहीं चली गई है। उसने रुपये लेने वाली महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी तेजवीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed