{"_id":"689ddf974e073b42ae09b110","slug":"fraud-case-fraud-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-142509-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: बैंक के मैसेंजर ने खाताधारक का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 30,500 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: बैंक के मैसेंजर ने खाताधारक का एटीएम कार्ड बदलकर निकाले 30,500 रुपये
विज्ञापन
अब अदालत के आदेश पर श्री नयनादेवी जी चौकी में धोखाधड़ी का मामला दर्ज
2019 का है मामला, शिकायत देने के बावजूद दर्ज नहीं की गई थी एफआईआर
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। श्री नयनादेवी जी स्थित एसबीआई बैंक में कार्यरत मैसेंजर ने एक खाताधारक का एटीएम कार्ड बदलकर 30,500 रुपये निकाल लिए। मामला साल 2019 का है। बैंक की आंतरिक जांच में मैसेंजर दोषी पाया गया है।
श्री नयनादेवी जी स्थित बैंक शाखा के प्रबंधक ने कई बार मामले की शिकायत श्री नयनादेवी जी पुलिस चौकी में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। बैंक की ओर से अदालत में शिकायत दी गई। इसके बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट बिलासपुर की अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। अदालत के आदेश पर अब पुलिस ने धोखाधड़ी और चोरी का मामला दर्ज किया है। शिकायत में श्री नयनादेवी जी स्थित एसबीआई शाखा के प्रबंधक अभय भारद्वाज ने बताया है कि अप्रैल 2019 में राजेश धीमान बैंक में मैसेंजर के रूप में काम करता था। बिलासपुर के खाल गांव निवासी पवन कुमार का बचत खाता बैंक में है। बैंक ने उन्हें एटीएम कार्ड भी जारी किया था। पवन कुमार ने मैसेंजर राजेश धीमान के पास अपना एटीएम दिया। राजेश ने पिन नंबर जनरेट करने में मदद करते समय एटीएम कार्ड बदल लिया और खाते से 30,500 रुपये की निकासी की। शाखा प्रबंधक ने आंतरिक जांच में राजेश को दोषी पाया। श्री नयनादेवी जी पुलिस चौकी में कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं हुई, जिसके बाद बैंक ने अदालत में आवेदन किया। डीएसपी श्री नयनादेवी जी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।