फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fraud

सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगे साढ़े चार लाख

Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
fraud
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं थाना में एक युवक ने नौकरी का झांसा देकर उससे साढ़े चार लाख रुपये ठगने का मामला दर्ज करवाया है। व्यक्ति ने तो नौकरी लगवाई और न ही उसके पैसे वापस किए। जब पैसे वापस मांगे तो उसने लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार विवेक सिंह पुत्र नरेंद्र सिंह गांव व डाकघर बड़गांव तहसील झंडूता ने घुमारवीं थाना में धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया है। उसने पुलिस को बताया कि हरविंदर सिंह पुत्र संतराम गांव दली मसली रोहड़ू जिला शिमला उसे शिमला में वर्ष 2018 में मिला। उसने कहा कि उसकी सचिवालय शिमला में जान पहचान है और सरकारी नौकरी लगवा देगा। इसके लिए युवक से पैसे की मांग की गई। युवक ने कहा कि वह व्यक्ति की बातों में आ गया। पचास हजार रुपये उसके बैंक खाते में डाल दिए। व्यक्ति निरंतर युवक से पैसे की मांग करता रहा। अभी तक उसे साढ़े चार लाख रुपये दे चुका है। कहा कि नौकरी लगवाना तो दूर आरोपी न फोन पर बात करता है, न ही पैसे लौटा रहा है।
विज्ञापन

घुमारवीं थाना पुलिस ने युवक की शिकायत पर व्यक्ति के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी अनिल ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed