फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   fourlane closed due to land sliding

Bilaspur News: समलेटा के पास भूस्खलन से किरतपुर मनाली फोरलेन वाहनों के लिए बंद

Sun, 09 Jul 2023 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 09 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
fourlane closed due to land sliding
फोरलेन
बिलासपुर। जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे शुरू हुई बारिश देर रात तक जारी रही। किरतपुर-मनाली फोरलेन पर समलेटा के पास भूस्खलन हो गया। इससे फोरलेन वाहनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। प्रशासन ने वाहन चालकों से स्वारघाट-मनाली नेशनल हाईवे का इस्तेमाल करने का आग्रह या है।
विज्ञापन

बारिश से जहां मौसम सुहाना हो गया है, वहीं कामकाजी लोगों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वहीं, बारिश के कारण ग्रामीण सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क भारी फिसलन के कारण बंद हो गई है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार सुबह करीब 8 बजे बारिश का दौर शुरू हुआ जो देर रात तक जारी रहा। कई सडक़ों पर जलभराव की समस्या रहीद। इससे राहगीरों को आवाजाही करने में परेशानी हुई। वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। भारी बारिश से ऋषिकेश से झंडूता जाने वाली सड़क पर छत गांव के पास इतनी फिसल हो गई कि वाहन चलाना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दरअसल यह सडक़ फोरलेन की कटिंग के कारण पिछले साल ढह गई थी। इसके बाद छत गांव के पास इसे अस्थायी रूप से बनाया गया है। पक्की नहीं होने के कारण भारी बारिश में सड़क पर फिसलन हो जाती है। सड़क के बंद होने से लोगों को झंडूता जाने के लिए भगेड़-झंडूता सड़क से लंबा सफर करना पड़ रहा है। वहीं, लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में पानी जमा हो गया है। इस कारण किसान परेशान हैं। किसानों का कहना है कि बारिश के कारण खेती का कार्य ठप हो गया है। धान का बीज डालने के लिए खेतों को तैयार किया जाना था। साथ ही मक्की की निराई गुडाई का कार्य भी रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed