फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four special players honored for bringing glory to the country at the international level

Bilaspur News: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान बढ़ाने वाले चार विशेष खिलाड़ी सम्मानित

Sun, 18 Oct 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four special players honored for bringing glory to the country at the international level
चेतना संस्थान ने दीपक ठाकुर और शालिनी चौहान की उपलब्धियों को सराहा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किया देश का प्रतिनिधित्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। चेतना संस्थान के चार विशेष खिलाड़ियों को शनिवार को उनकी खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। इनमें दीपक ठाकुर, शालिनी चौहान, शिवांजलि और शुभम शामिल रहे। चारों खिलाड़ियों ने स्पेशल ओलंपिक्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन किया है। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर संस्थान की संस्थापिका एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत और एशिया पैसिफिक एडवाइजरी बोर्ड की अध्यक्ष डॉ. मल्लिका नड्डा, सचिव हरीश नड्डा, प्रशासक एवं स्पेशल ओलंपिक्स भारत हिमाचल प्रदेश के उपाध्यक्ष कश्मीर सिंह ठाकुर और निदेशक अरुण कुमार गौतम मौजूद रहे।

अल्पाइन स्कीइंग में स्वर्ण पदक जीतने वाले दीपक ठाकुर और स्नोशूइंग में रजत पदक हासिल करने वाली शालिनी चौहान की उपलब्धियों को विशेष रूप से सराहा गया। दीपक को 20 लाख और शालिनी को 14 लाख रुपये की पुरस्कार राशि पहले ही मिल चुकी है। वहीं, शिवांजलि ने अल्पाइन स्कीइंग और शुभम ने क्रॉस कंट्री स्कीइंग में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व किया। डॉ. मल्लिका नड्डा ने कहा कि ये खिलाड़ी पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। उनकी उपलब्धियां साबित करती हैं कि दिव्यांगता प्रतिभा और सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकती। कश्मीर सिंह ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता के पीछे मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का योगदान है। समारोह का उद्देश्य खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाना और उनकी उपलब्धियों से समाज को प्रेरित करना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed