फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four posts vacant at Balghad School; education of 70 students affected.

Bilaspur News: बलघाड़ स्कूल में चार पद खाली, 70 विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित

Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Four posts vacant at Balghad School; education of 70 students affected.
राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड। संवाद
पीटीआई, क्लर्क, कंप्यूटर शिक्षक और चौकीदार नहीं, अधूरी चहारदीवारी से जंगली जानवरों का खतरा
विज्ञापन

स्कूल में 70 बच्चे शिक्षा कर रहे ग्रहण, एसएमसी ने उठाई खाली पदों को भरने की मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
झंडूता (बिलासपुर)। राजकीय उच्च पाठशाला बलघाड़ में पीटीआई, क्लर्क, कंप्यूटर शिक्षक और चौकीदार के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं, चौकीदार का पद खाली होने के कारण स्कूल परिसर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। स्कूल प्रशासन ने रिक्त पदों को लेकर विभागीय अधिकारियों को अवगत करवा दिया है। पाठशाला जंगल के बीच स्थित है। स्कूल के चारों ओर चहारदीवारी का काम भी अधूरा पड़ा है। चहारदीवारी न होने के कारण जंगली जानवरों के स्कूल परिसर में घुसने का खतरा बना रहता है। इससे विद्यार्थियों के अभिभावक चिंतित हैं। अधिकांश बच्चे जंगल के रास्ते से होकर स्कूल पहुंचते हैं। ऐसे में चहारदीवारी के अभाव में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। स्कूल में करीब 70 विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान मनोज कुमार ने बताया कि पाठशाला में कई पद लंबे समय से खाली हैं। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि क्लर्क, कंप्यूटर शिक्षक, पीटीआई और चौकीदार के पद भरने की मांग स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी उठाई गई है। मुख्याध्यापक संजीव कुमार ने बताया कि रिक्त पदों के बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाया गया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थियों के हित को देखते हुए जल्द ही खाली पदों को भरा जाएगा। इसके साथ ही चहारदीवारी का अधूरा काम भी पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed