फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Four persons arrested with chitta in Bilaspur

Bilaspur News: चिट्टे के साथ चार व्यक्ति गिरफ्तार

Tue, 16 Apr 2024 11:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एंजेसी
संवाद न्यूज एंजेसी Published by: शिमला ब्यूरो Updated Tue, 16 Apr 2024 11:27 PM IST
सार

पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10.25 ग्राम चिट्टा के साथ चार व्यक्तियों को 
गिरफ्तार किया है। उन पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर 
कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Four persons arrested with chitta in Bilaspur

विस्तार

बिलासपुर जिले में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में 10.25 ग्राम चिट्टा के साथ चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। उन पर मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। पहले मामले में पुलिस की विशेष टीम ने 7.15 ग्राम चिट्टा के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है।
विज्ञापन


विशेष टीम सोमवार देर रात को किरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर गश्त कर रही थी। छत्त नामक स्थान पर एक बोलेरो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी दिखाई दी। गाड़ी के कैबिन की लाइट जली थी। पुलिस कर्मियों ने गाड़ी के पास जाकर देखा तो उसमें तीन व्यक्ति बैठे थे। पीछे की सीट पर बैठे व्यक्ति ने हाथ में पकड़ी एक पुड़िया को फेंकने का प्रयास किया, लेकिन खिड़की का शीशा कम खुला होने के कारण वह गाड़ी के अंदर ही गिर गई। पुड़िया की जांच की गई तो उसमें 7.15 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान पंकज ठाकुर निवासी गांव नालग डाकघर बरमाणा, अंकेश कुमार निवासी गांव धार टटोह और राकेश कुमार निवासी गांव हरनोड़ा बिलासपुर के रूप में हुई है। इन आरोपियों को झंडूता थाना पुलिस को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे मामले में बरमाणा थाना पुलिस ने मंगलवार सुबह गश्त के दौरान डैहर पुल के पास संजीव निवासी गांव बरमाणा बिलासपुर से 3.10 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। मामलों की पुष्टि डीएसपी मुख्यालय मदन धीमान ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed