{"_id":"6127d3158ebc3e79f7454a40","slug":"foundation-day-of-vishwa-hindu-parishad-celebrated-in-barthin-bilaspur-news-sml3817125197","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरामोड़ा से रोजाना 24 घंटे में करीब 400 वाहन प्रदेश में करते हैं प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरामोड़ा से रोजाना 24 घंटे में करीब 400 वाहन प्रदेश में करते हैं प्रवेश
विज्ञापन
स्वारघाट के गरामौडा बॉर्डर पर पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर रुकती गाड़ियां।
- फोटो : BILASPUR
स्वारघाट (बिलासपुर)। गरामोड़ा बैरियर से कोविड ई रजिस्ट्रेशन पास के बाद ही हिमाचल में प्रवेश दिया जा रहा है। प्रशासन की ओर से कोरोना गाइडलाइंस के मद्देनजर गरामोड़ा बार्डर पर खास तौर से प्रबंध किए गए हैं। अब बाहरी लोगों के वाहनों को कोरोना गाइडलाइंस के अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि दो हफ्ते पहले राज्य आपदा प्रबंधन की सिफारिश पर हिमाचल सरकार ने पंजाब राज्य की तरफ से और बाहरी राज्यों से हिमाचल में प्रवेश करने वालों के लिए पहले की तरह फिर से ई-कोविड रजिस्ट्रेशन पास की शर्त को जरूरी कर दिया है।
अब सिर्फ कोविड ऐप पर ऑटो रजिस्ट्रेशन की अनुमति के बाद ही हिमाचल राज्य की सीमा में प्रवेश कर सकता है। जितने भी बाहरी लोगों के वाहनों को गरामोड़ा बार्डर से जिला बिलासपुर में प्रवेश करने दिया जा रहा है।
विज्ञापन
उनके पास कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज या फिर 72 घंटे पहले की आरटीपीसीआर की टेस्ट रिपोर्ट या फिर 24 घंटे पहले के रेपिड एंटीजन टेस्ट की रिपोर्ट का होना बहुत जरूरी किया गया है। उपरोक्त वेरिफिकेशन की जांच पड़ताल करने के बाद ही पुलिस की ओर से उन्हें प्रवेश करने दिया जा रहा है।
बता दें कि गरामोड़ा वार्डर से रोजाना 24 घंटे में करीब 400 वाहन हिमाचल की सीमा में प्रवेश कर रहे हैं। इनमें 120 वाहन बाहरी राज्यों से हिमाचल घूमने आने वाले पर्यटकों के शामिल हैं। उपमंडल स्वारघाट के एसडीएम सुभाष गौतम ने बताया है प्रदेश सरकार की ओर से फिर से कोविड ऐप पर ई. रजिस्ट्रेशन पास जरूरी किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य शर्तों में से भी एक शर्त का होना जरूरी किया गया है, ताकि कोई भी संक्रमित हिमाचल राज्य के बॉर्डर से प्रवेश न कर सके।