फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Formation of the new executive committee of Mahila Mandal Dharabag

Bilaspur News: यशिका कोमल प्रधान और योगिता बनीं सचिव

Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Formation of the new executive committee of Mahila Mandal Dharabag
महिला मंडल धाराबाग की नई कार्यकारिणी का गठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड(कुल्लू)।
निरमंड खंड की जुआगी पंचायत के वार्ड नंबर-तीन धाराबाग में पंजीकृत महिला मंडल धाराबाग की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें यशिका कोमल को सर्वसम्मति से प्रधान चुना गया है। योगिता को सचिव का दायित्व सौंपा गया है। पुरानी कार्यकारिणी को स्थगित कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। धाराबाग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुनीता देवी की अध्यक्षता में चुनाव संपन्न हुए। प्रेमा देवी को उप प्रधान और कृष्णा देवी को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। पूनमा देवी सलाहकार के पद पर सहमत हुईं। कुल 33 महिलाओं के समूह में अन्य महिलाओं को सक्रिय सदस्य चुना गया। इसमें महिला मंडल की पूर्व प्रधान इंदिरा देवी भी शामिल हैं। नव नियुक्त प्रधान यशिका कोमल ने बताया कि उनकी प्राथमिकता महिलाओं के लिए भवन निर्माण के लिए पंचायत में बजट की गुहार लगाना है। महिला मंडल की सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया है। क्षेत्र में स्वच्छता, नशा निवारण, संस्कृति संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण पर भी कार्य किया जाएगा। सामाजिक जागरूकता तथा महिलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यों को आगे बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed