फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   form will be filled after marksheet

form will be filled after marksheet

Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
form will be filled after marksheet
बिलासपुर। उप निदेशक जिला सैनिक कल्याण विभाग लै. कर्नल पीएस अत्री सेना मेडल ने बताया कि वर्ष 2020-21 के लिए सभी पूर्व सैनिकों के बच्चों को शिक्षा भत्ता देने के लिए ऑनलाइन फार्म बच्चों की मार्कशीट आने के बाद ही ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे। जब तक हालात सामान्य नहीं हो जाते, घर पर ही रहें। शिक्षा भत्ते के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। पूर्व सैनिक समुदाय की दो बेटियों की शादी की ग्रांट विवाह की तारीख से 180 दिन तक ऑनलाइन साइट में अपलोड हो सकेगी। सैनिक कल्याण कार्यालय से संबंधित अन्य कोई भी कार्य हो तो कार्यालय कर्मचारियों से घर पर ही मोबाइल से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए उप निदेशक सैनिक कल्याण बिलासपुर से मोबाइल पर भी बात कर सकते हैं।
विज्ञापन

नॉन पेंशनर पूर्व सैनिक तथा पूर्व सैनिक विधवाएं जोकि इस कार्यालय के माध्यम से वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करते हैं, उनकी पेंशन तीन माह की अवधि 1 अक्तूबर, 2019 से 31 दिसंबर 2019 तक कुल 104 पात्र लाभार्थियों को 16 लाख 82 हजार 100 रुपये की धनराशि वितरित की गई है।
विज्ञापन

इसमें पूर्व सैनिकों को 2 लाख 7 हजार 900 रुपये, पूर्व सैनिकों की विधवाओं को 14 लाख 74 हजार 200 रुपये, 16 मार्च 2020 को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से वितरित कर दी गई। 1 जनवरी 2020 से 31 मार्च 2020 तक का भुगतान कुल 103 पात्र लाभार्थियों को 16 लाख 72 हजार 650 रुपये कर दिया है। इसमें पूर्व सैनिकों को 2 लाख 7 हजार 900 रुपये तथा पूर्व सैनिकों की विधवाओं को 14 लाख 64 हजार 750 रुपये की धनराशि का 22 अप्रैल 2020 को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से भुगतान कर दिया गया है। उन्होंने पेंशन धारकों से आग्रह किया है कि यदि किसी को मनीआर्डर प्राप्त नहीं हुआ है तो वह कार्यालय के दूरभाष नंबर 01978-222343 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed