फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Forest Fire is not stopping in the forests of Himachal 86 new incidents in 24 hours

Forest Fire: हिमाचल के जंगलों में नहीं थम रही आग, 24 घंटे में 86 नई घटनाएं

Tue, 21 May 2024 07:53 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 21 May 2024 07:53 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जंगल धधक रहे हैं। 24 घंटों में प्रदेशभर के जंगलों में 86 स्थानों पर आग लगी। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 16 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं हैं।

विज्ञापन
Forest Fire is not stopping in the forests of Himachal 86 new incidents in 24 hours
जंगल की आग। - फोटो : पीटीआई, शिमला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। 24 घंटों में प्रदेशभर के जंगलों में 86 स्थानों पर आग लगी। प्रदेशभर में 1 अप्रैल से अब तक जंगलों में आग की कुल 619 घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं, जिसमें 5921.7 हेक्टेयर में वन संपदा राख हो गई है।

विज्ञापन


पहाड़ भी आग की लपटों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं। एक जगह पर आग पर काबू पाया जाता है, इतने में दूसरी जगह आग लगने की सूचना मिल जाती है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक सबसे अधिक धर्मशाला सर्किल में 16 जगहों पर जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हुईं हैं।
विज्ञापन


बिलासपुर सर्किल में 10, चंबा में सात, हमीरपुर में 18, मंडी में 14, नाहन में आठ, रामपुर में एक, शिमला में तीन और सोलन में नौ जगह आग लगी। सबसे अधिक सोलन सर्किल में 234.5 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा राख हुई है। बिलासपुर सर्किल में 215.5 हेक्टेयर, चंबा में 30.5 हेक्टेयर, धर्मशाला में 98.65 हेक्टेयर, हमीरपुर में 107 हेक्टेयर, मंडी में 96.1 हेक्टेयर, नाहन में 200.5 हेक्टेयर और शिमला में 64 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा जली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed