{"_id":"585038424f1c1b666f64a952","slug":"forest-department-make-one-lekhs-damage-reports-in-illigal-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन भूमि में अवैध सड़क बनाने पर काटी एक लाख की डैमेज रिपोर्ट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन भूमि में अवैध सड़क बनाने पर काटी एक लाख की डैमेज रिपोर्ट
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Tue, 13 Dec 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
जांच
- फोटो : demopic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर से सात किलोमीटर दूर मंडी माणवां में वन भूमि से अवैध रूप से निकाली जा रही सड़क के मामले में वन विभाग ने ठेेकेदार के खिलाफ एक लाख डैमेज रिपोर्ट तैयार की है। यह रिपोर्ट वन संपदा को नुकसान पहुंचाने के एवज में बनाई गई है।
विज्ञापन
वन विभाग के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वन भूमि से अवैध सड़क को निकालने के लिए खैर के पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाई गई है। हालांकि सड़क से कितने पेड़ों को काटा गया है, इसका खुलासा जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा। मगर वन विभाग की टीम को मौके पर कई खैर के छोटे पौधे काटे हुए मिले थे। विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि अगर ठेकेदार ने नुकसान की भरपाई नहीं की तो वह उसके खिलाफ कोर्ट में जाएंगे।
विज्ञापन
डीएफओ सीबी ताशीलदार ने बताया कि अभी तक पूरी तरह से नुकसान की रिपोर्ट तैयार नहीं हो पाई है। लेकिन, प्रारंभिक तौर पर एक लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। उन्होंने बताया कि रविवार को जब वह मौके पर गए थे तो वहां पर तीन से चार छोटे खैर के पेड़ गिरे हुए थे।
विज्ञापन
जबकि, वहां पर ज्यादातर खैर के पेड़ ही हैं। अब विभाग यह पता लगाने में जुटा है कि अवैध सड़क निर्माण के लिए कितने पेड़ काटे गए हैं और कितने पेड़ वहां से गायब हुए हैं। इस सबकी जांच की जा रही है। डीएफओ का कहना है कि अगर ठेकेदार ने नुकसान की राशि को अदा करने में आनाकानी की तो वह उसके खिलाफ कोर्ट भी जा सकते है।