फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Foreign wrestler Hamid Khumani became Himachal Kesari

Bilaspur News: विदेशी पहलवान हामिद खुमानी ने जीता हिमाचल केसरी का खिताब

Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 01 May 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Foreign wrestler Hamid Khumani became Himachal Kesari
हिमाचल केसरी को 1.71, बिलासपुर केसरी को 1.01 लाख का मिला नकद इनाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गेहड़वीं (बिलासपुर)। झंडूता उपमंडल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल शाहतलाई में बाबा बालक नाथ दंगल में खेल प्रेमियों का जनसैलाब उमड़ा। दंगल में देश-विदेश के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का सबसे आकर्षक और अंतिम मुकाबला विदेशी पहलवान हामिद खुमानी के नाम रहा। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को पराजित कर हिमाचल केसरी का खिताब जीता। आयोजन समिति व मुख्य अतिथियों ने उन्हें 1.71 लाख रुपये की पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया।

बिलासपुर केसरी के लिए 1.1 लाख, शाहतलाई केसरी के लिए 71 हजार और अंडर-21 हिमाचली वर्ग के लिए 21 हजार रुपये की पुरस्कार राशि रखी गई है। अखाड़े में दिनभर मुकाबले चलते रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाहतलाई का यह दंगल क्षेत्र की पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जो खेल संस्कृति के साथ आपसी भाईचारे को भी मजबूत करता है। इस मौके पर कांग्रेस नेता विजय कौशल, भक्त अरुण राय, संत बाबा अनूप राय, राजेश कौशल, उपमंडलाधिकारी झंडूता अर्शिया शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed