{"_id":"68cffed6b0243a7ed205d37b","slug":"for-the-first-time-there-will-be-a-tug-of-war-competition-for-women-in-the-fair-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-144808-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मेले में महिलाओं के लिए पहली बार होगी रस्साकशी प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मेले में महिलाओं के लिए पहली बार होगी रस्साकशी प्रतियोगिता
Sun, 21 Sep 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
पशु मंडी एवं किसान मेला कमेटी की बैठक में उपस्थित पदाधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक।
पशु मंडी एवं किसान मेला कमेटी की बैठक का हुआ आयोजन
मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए समितियां बनाईं
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। पशु मंडी एवं किसान मेला कमेटी की बैठक टैरेस स्टेडियम नम्होल में हुई। मुख्य सलाहकार नंदलाल ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में 10 से 12 अक्तूबर तक चलने वाले मेले के आयोजन को लेकर चर्चा की गई। मेले की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित करने के लिए अलग-अलग समितियां गठित की गईं। साथ ही मेले में होने वाले कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं की रूपरेखा भी तय की गई।
तय हुआ कि इस बार मेले की खासियत यह होगी कि पहली बार महिलाओं के लिए रस्साकशी प्रतियोगिता होगी। मेले में अन्य पारंपरिक खेलों और गतिविधियों को भी शामिल करने पर चर्चा की गई। साथ ही यह तय किया गया कि इस साल कुश्तियों का आयोजन दोबारा से शुरू करवाया जाएगा। कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि मेला ग्रामीण क्षेत्र के किसानों एवं पशुपालकों के लिए उपयोगी साबित होगा। साथ ही मनोरंजन और पारंपरिक खेलों से लोगों की सहभागिता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि मेले के सफल आयोजन के लिए स्थानीय लोगों का हर बार की तरह इस बार भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। बैठक में महासचिव शोभाराम ठाकुर, मीडिया प्रभारी सुभाष ठाकुर, कोषाध्यक्ष नंदलाल कौंडल, देवीराम ठाकुर, पदमदेव शर्मा, रतन ठाकुर, हेमराज ठाकुर, मदन लाल, राजेश ठाकुर, अजय ठाकुर आदि उपस्थित रहे।