फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Food Safety Department collects five samples during the festive season

Bilaspur News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग ने भरे पांच सैंपल

Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Food Safety Department collects five samples during the festive season
बैरी-बरमाणा में निरीक्षण के लिए पहुंचे खाद्य सुरक्षा अधिकारी। स्रोत: जागरूक पाठक
बैरी बरमाणा में पतीसा, रसगुल्ला, देसी घी, पनीर और दूध की गुणवत्ता जांचने को लिए नमूने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बैरी बरमाणा क्षेत्र में दुकानों का निरीक्षण कर पांच खाद्य पदार्थों के सैंपल भरे। इनमें पतीसा, रसगुल्ला, देसी घी के दो, पनीर और दूध के नमूने शामिल हैं।
विभाग की ओर से सभी सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे जाएंगे। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने, दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और खाद्य पदार्थों के उचित रखरखाव के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त महेश कश्यप ने बताया कि त्योहारी सीजन में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ने के कारण गुणवत्ता पर निगरानी रखी जा रही है। विभाग का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाना और मिलावट पर अंकुश लगाना है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed