{"_id":"6548d4d08bbd94c2c206711a","slug":"food-safety-department-alert-in-view-of-festivals-bilaspur-news-c-92-1-bls1002-8252-2023-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग सजग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग सजग
विज्ञापन
- बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाई पर रहेगी विशेष नजर
-खाद्य सुरक्षा को लेकर दुकानदारों को दिए जा रहे दिशा निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। त्योहारों के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग सजग हो गया है। विभाग ने खाद्य पदार्थ विक्रेताओं की दुकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। बाहरी राज्यों से आने वाली मिठाइयों पर भी विभाग की ओर से निगरानी की जा रही है। साथ ही विभाग खाद्य सुरक्षा को लेकर दुकानदारों को भी दिशा निर्देश दे रहा है।
जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने त्योहारों से एक सप्ताह पहले ही अभियान शुरू कर दिया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कश्यप ने बताया कि विभाग की ओर से दुकानों का निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। जहां पर आवश्यकता पड़ रही है, वहां पर सैंपल भी भरे जा रहे हैं। दुकानदारों को निर्देश दिए जा रहे हैं कि मिठाइयों में रंगों का प्रयोग कम से कम करें, ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर इसका कोई विपरीत प्रभाव न पड़े। कहा कि यदि खाद्य पदार्थों में किसी प्रकार की कोई मिलावट पाई जाती है तो, उस दुकानदार के खिलाफ नियमों के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा विभाग सब्जियों के भी सैंपल लगातार भर रहा है। बता दें कि त्योहारों के समय में बिलासपुर में बाहरी राज्यों से बड़ी मात्रा में मिठाइयां पहुंचती हैं। बड़े-बड़े मिठाई विक्रेता उस पर अपना ठप्पा लगाकर उसे आगे बेचते हैं। इससे मिठाइयों में मिलावट का खतरा और बढ़ जाता है। इसके चलते खाद्य विभाग की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है।