फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   food,corona,one packet,in covid care center

एक ही लिफाफे में संक्रमितों को पहुंच रहा खाना

Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
food,corona,one packet,in covid care center
घुमारवीं(बिलासपुर)। चांदपुर स्थित कोविड केयर सेंटर में पॉजिटिव आए लोगों ने दिए जाने वाले खाने के पैंकिंग पर सवाल उठाए हैं। अस्पताल के एक कमरे में दो या तीन संक्रमितों को रखा जा रहा है। इसके अलावा बाहर से जब खाना दिया जाता है तो एक लिफाफे में ही डाल दिया जाता है। इससे संक्रमण का और अधिक खतरा बढ़ने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन

दरअसल, चांदपुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल को इन दिनों जिला बिलासपुर का कोविड केयर सेंटर बनाया गया। यहां पर कोरोना के संक्रमितों को भर्ती कर उनका नियमित तौर पर उपचार व देखभाल किया जा रहा है। जिससे शीघ्रता से उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके। सूत्रों के अनुसार जिला में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या करीब 44 है। जिनका नियमित देखभाल चल रहा है। लेकिन वार्ड में दो-तीन मरीजों को भर्ती किया जाता है। यहां तक कि इन्हें खाना भी बाहर से एक ही लिफाफे में पैकेजिंग कर पहुंचाया जाता है।
विज्ञापन

इससे लोगों में अत्यधिक संक्रमण का खतरा फैलने की संभावनाएं हैं। बावजूद इसके बीएमओ एवं नोडल अधिकारी की ओर से पॉजिटिव मरीजों के साथ लापरवाही बरती जा रही है। नाम न छापने की बात पर पॉजिटिव मरीजों के तीमारदारों का कहना है कि जो व्यक्ति उन्हें खाना पहुंचाता है। वह हर मरीज का खाना अगर अलग -अलग दें तो बेहतर होगा। इससे संक्रमण का खतरा भी कम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोविड अस्पताल में मरीजों को जो समस्या आ रही है। उसका समाधान शीघ्र कर दिया जाएगा। प्रशासन द्वारा मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रख कर हर कार्य किया जा रहा है।- राजेश्वर गोयल, उपायुक्त बिलासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed