फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fog increases chill in the district, increased risk of diseases

Bilaspur News: जिले में धुंध ने बढ़ाई ठिठुरन, बीमारियों का बढ़ा खतरा

Wed, 13 Dec 2023 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fog increases chill in the district, increased risk of diseases
बिलासपुर से गुजरते फोरलेन पर सुबह के समय लाइट जलाकर निकलती गाड़ियां। संवाद
शहर में चालकों को सुबह हो रही परेशानी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में धुंध के प्रकोप से ठिठुरन बढ़ गई है। बढ़ती ठंड के साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। शहर में वाहन चालकों को सुबह के समय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धुंध से वाहनों की रफ्तार भी धीमी हो गई है।

गोबिंद सागर झील के किनारे बसे बिलासपुर शहर में लोगों को दिसंबर से फरवरी माह तक धुंध का सामना करना पड़ता है। इसके कारण शिक्षण संस्थानों और सुबह ड्यूटी पर जाने वाले लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। शहर में लोगों को अभी 11:00 बजे सूर्यदेव के दर्शन हो रहे हैं। धीरे-धीरे यह समय बढ़ता रहेगा। शहर में दोपहिया चालकों को अधिक समस्या का सामना करना पड़ता है, क्योंकि धुंध में बाइक या स्कूटर चलाना बहुत ही मुश्किल होता है। गोबिंद सागर झील में लोग सुबह वोट से आरपार जाते हैं। झील दोपहर तक धुंध से ढकी रहती है। फोरलेन पर भी अब चालकों को धुंध में लाइटों को प्रयोग करना पड़ रहा है। धुंध से विजिबिलिटी बहुत ही कम होती है। इस कारण हादसों का खतरा बना रहता है। बुधवार को जिले में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में तापमान और नीचे जाएगा, जिससे ठंड बढ़ेगी। जैसे-जैसे ठंड बढ़ रही है वैसे ही बीमारियों का खतरा भी बढ़ रहा है। जिले के कुछ क्षेत्रों में कोहरा पड़ना भी शुरू हो गया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में भी ठंड बढ़ी है।

बिलासपुर से गुजरते फोरलेन पर सुबह के समय लाइट जलाकर निकलती गाड़ियां। संवाद

बिलासपुर से गुजरते फोरलेन पर सुबह के समय लाइट जलाकर निकलती गाड़ियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed