{"_id":"5ef7903d8ebc3e433324cbd0","slug":"five-lakh-in-dowry-and-strangled-the-woman-for-not-getting-a-bike-bilaspur-news-mbd353949825","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज में पांच लाख और बाइक ना मिलने पर महिला को गला घोंटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज में पांच लाख और बाइक ना मिलने पर महिला को गला घोंटकर मार डाला
बिलासपुर के देवापुर गांव में महिला की हत्या के बाद विलाप करते परिजन। फोटो संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : BILASPUR
Link Copied
बिलासपुर। दहेज में पांच लाख रुपये और बाइक की मांग पूरी न करने पर ससुराल वालों ने एक विवाहिता की गला घोंटकर हत्या कर दी। हत्या करने के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने मृतका के पिता की तरफ से पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व सीओ जयराम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर नामजद हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है।
विज्ञापन
घटना कोतवाली क्षेत्र के गांव देवापुर उर्फ दुर्जनपुर की है। शहजादनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बकनौरी निवासी भारत सिंह यादव ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसने अपनी पुत्री सीमा (23) की शादी चार वर्ष पूर्व ग्राम देवापुर निवासी मूलचंद यादव से की थी। शादी के दौरान असने अपनी हैसियत के मुताबिक खासा दान दहेज दिया था। शादी के कुछ समय बाद तो सब कुछ ठीक ठाक चला। आरोप है कि शादी के कुछ समय के बाद पति मूलचंद, ससुर होते लाल, जेठ जयप्रकाश, जेठानी प्रवेश दहेज में पांच लाख रुपये नगद और बुलेट बाइक लाने की माग करने लगे। उसकी पुत्री के द्वारा दहेज लाने का जब विरोध किया जाता तो वह लोग उसका उत्पीड़न करने लगे। पुत्री के कहने पर वह समय समय पर ससुराल वालों की मांग पूरी करता रहता था। आरोप है कि शनिवार की सुबह साढ़े नौ व दस बजे के बीच पति, ससुर, जेठ, जेठानी ने उसकी पुत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सभी आरोपी उसकी पुत्री के शव को घर में ही छोड़कर भाग गए। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर मायके वाले विलाप करते हुए देवापुर पहुंच गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी अपराध अमर सिंह और सीओ जयराम भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में कर लिया। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जानकारी ली और हत्यारोपियों कोो शीघ्र ही गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। पुलिस ने चारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव पीएम को भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।