फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Five families are not getting water supply for four months

Bilaspur News: चार माह से पांच परिवारों को नहीं हो रही जलापूर्ति

Mon, 18 Nov 2024 11:16 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 18 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Five families are not getting water supply for four months
-विभाग को समस्या बताने के बाद भी नहीं हुआ समाधान
विज्ञापन

-घरों को जाने वाली पाइप लाइन बीच से टूटी

संवाद न्यूज एजेंसी
ऋषिकेश (बिलासपुर)। उपमंडल झंडूता के तहत ग्राम पंचायत डमली में गांव समलेटा में पांच परिवारों को चार माह से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। लोगों ने स्थानीय कर्मचारियों को भी समस्या से अवगत कराया है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

समलेटा गांव में पांच परिवारों को जिस लाइन से पानी की आपूर्ति होती है वह लाइन बीच में टूट गई है। यह पाइप करीब चार माह पहले टूटा है। इसके बाद से इन परिवारों को पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी की गई है। इसके बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने वाटर गार्ड को भी इस बारे में बताया और वह मौके पर भी आया लेकिन समस्या फिर भी हल नहीं हुई। स्थानीय लोगों में प्रकाश चंद, राजू, जुदया देवी, रजनीश, चमन ने बताया कि पिछले करीब चार माह से वह हैंडपंप से पानी भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सुबह वाटर गार्ड पानी छोड़ता है वह सारा व्यर्थ बहता है। क्योंकि पाइप लाइन टूटी हुई है। उन्होंने कहा कि पानी की आपूर्ति न होने से उन्हें लगातार समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पशुओं के लिए तो पानी लाने में और समस्या बढ़ जाती है। पानी की व्यवस्था करने में ही उनकी दिनचर्या बीत जाती है। उन्होंने विभाग ने आग्रह किया कि उनकी समस्या का प्राथमिकता से समाधान किया जाए।
विज्ञापन

उधर, कनिष्ठ अभियंता नारायण जसवाल ने बताया वह आज ही किसी कर्मचारी को मौके पर भेज कर समस्या का समाधान करवा देंगे ताकि लोगों को परेशानी न झेलनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed