फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Fit India Freedom Run 6.0 held at SAI Bilaspur, SAI Barmana Centre

Bilaspur News: साई बिलासपुर, साई बरमाणा सेंटर में हुई फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0

Fri, 24 Oct 2025 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Fit India Freedom Run 6.0 held at SAI Bilaspur, SAI Barmana Centre
फिट इंडिया फ्रीडम के तहत बिलासपुर में दौड़ लगाते साई के खिलाड़ी व अन्य। स्रोत: साई
दौड़ नहीं, यह है संकल्प हमारा, फिट रहे भारत के नारों के साथ पूरी हुई दौड़
विज्ञापन

बच्चों, युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़ कर लिया दौड़ में हिस्सा


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए साई बिलासपुर और साई बरमाणा सेंटर में फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 का आयोजन किया गया। नागरिकों, बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। दौड़ नहीं, यह है संकल्प हमारा, फिट रहे भारत, यही है नारा और स्वच्छता से स्वास्थ्य की ओर नारों के साथ प्रतिभागियों ने दौड़ पूरी की ।

फिट इंडिया फ्रीडम रन की शुरुआत 2020 में की गई थी, जिसका उद्देश्य लोगों में नियमित चलने और दौड़ने की आदत डालना और बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करना है। इस वर्ष का फिट इंडिया फ्रीडम रन 6.0 राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किया जा रहा है और यह पूरी तरह समावेशी है, जिसमें सभी उम्र के लोग भाग ले सकते हैं। साई बिलासपुर के प्रभारी विजय नेगी ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर इस कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 तक किया जा रहा है। यह दौड़ केवल फिटनेस के लिए नहीं, बल्कि स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए भी प्रेरणा देती है। दौड़ पूरी करने के बाद प्रतिभागियों ने संकल्प लिया कि वे नियमित रूप से व्यायाम करेंगे और फिट रहने के साथ स्वस्थ जीवनशैली अपनाएंगे। इस अवसर पर खेलकूद और फिटनेस से जुड़ी गतिविधियां भी आयोजित की गईं, जिससे बच्चों और युवाओं में खेलों और स्वास्थ्य के प्रति उत्साह बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed